विज्ञापन

रात में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?

क्या आप भी डिनर में खाते हैं दाल, तो जान लें कौन सी दाल रात में खाना सेहत के लिए है हानिकारक.

रात में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?
रात में दाल क्यों नहीं खाना चाहिए?
Canva

दाल हमारे मील का अहम हिस्सा है. जब खाने की थाली सामने आती है, तो उसमें गरमा-गरम दाल और चावल या रोटी मिल जाए, तो दिल खुश हो जाता है. बचपन से लेकर आज तक, हमारे घर में रोज दाल बनती है. क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें रात में दाल खाने की आदत है. दरअसल दाल-चावल और दाल-रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं. ज्यादातर घरों में लंच हो या डिनर, दाल के बिना खाना अधूरा माना जाता है. यही वजह है कि इसे प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स कहा जाता है. प्रोटीन के अलावा दाल में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं. हालांकि, सभी दालें हर समय खाने के लिए उपयुक्त नहीं होतीं. कुछ दालें ऐसी होती हैं जिन्हें रात में खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है.

कौन सी दाल ​रात में नहीं खानी चाहिए?

1.​उड़द की दाल- 

उड़द की दाल पचने में बहुत भारी होती है. इसमें फाइबर और प्रोटीन तो भरपूर होता है, लेकिन इसे पचाने में हमारे पेट को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर आप इसे रात में खाते हैं, तो पेट में गैस, ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या हो सकती है.

Add image caption here

Add image caption here
Photo Credit: Getty

​2. चना दाल- 

चना दाल भी बहुत गाढ़ी और हैवी होती है. रात के समय हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है. ऐसे में चना दाल खाने से एसिडिटी और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, राजमा, छोले और साबुत मूंग भी रात में खाने से परहेज करना चाहिए.

कौन सी दाल रात में खा सकते हैं?

1. ​मूंग की दाल- 

यह पचने में सबसे हल्की होती है. रात के खाने के लिए मूंग दाल सबसे बेस्ट मानी जाती है.

2. ​मसूर की दाल- 

लाल मसूर की दाल भी हल्की होती है और जल्दी पच जाती है.

​3. अरहर दाल- 

इसे भी आप पतली बनाकर खा सकते हैं, लेकिन इसमें हिंग का तड़का जरूर लगाएं.

​रात में दाल खाते समय किन बातों का रखें ध्यान- 

  • ​रात के समय गाढ़ी दाल खाने से बचें. दाल जितनी पतली होगी, पचने में उतनी ही आसान होगी.
  • ​रात को जब भी दाल बनाएं, उसमें हिंग, जीरा और अजवाइन का तड़का जरूर लगाएं. हिंग और अजवाइन गैस नहीं बनने देते.
  • खाना खाते ही तुरंत बिस्तर पर न जाएं. कोशिश करें कि रात का खाना सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले खा लें.
  • डिनर करने के बाद 10-15 मिनट टहलना बहुत फायदेमंद होता है. इससे खाना जल्दी पचता है.

ये भी पढ़ें- गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं? नोट करें सीक्रेट टिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Raat Mein Kaun Si Dal Nahi Khana Chahiye, Which Lentils Dal Should Avoid Eating At Night, Dal At Night, ​eating Pulses At Night
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com