हर शख्स की चाहत होती है कि वो बाकियों से हटकर दिखे. इसलिए लोग कई बार-बार ऐसे तरीके आजमाते हैं, जिससे की लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला जाए. यही वजह है कि अक्सर नए-नए फैशन ट्रेंड हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. इस वक्त एक ऐसे ही जूते इंटरनेट पर काफी हिट (Sandwich Shoes) हो रहे हैं. खास बात ये कि कुछ लोग इन्हें जूते कम और सैंडविच (Sandwich) या बर्गर (Burger) के नाम से ज्यादा बुला रहे हैं.
सोशल मीडिया की जनता को भी ये जूते काफी लुभा रहे हैं. 8500 रुपये में बिक रहे जूते Dolls Kill क्लोदिंग स्टोर की ओर से बनाए गए हैं. प्लेटफॉर्म हील वाले इन जूतों को Dolls Kill ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है और अब तक इसे 3.8 मिलियन फॉलोअर्स ने देख लिया है. जूतों पर लटकते हुए चीज़, सलादपत्ते, मीट और टमाटर-प्याज़ की स्लाइसेज़ को देख हर कोई मुस्कुरा रहा है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
इंटरनेट (Internet)की दुनिया में ये जूते Deli Sandwich Platform Sneakers नाम से मशहूर हो चुके हैं. असल में ये नाम इन्हें इसलिए दिया गया क्योंकि इनका लुक सैंडविच (Sandwich Shoes) की तरह लग रहा है. इसमें बेज रंग के बन एरिया और 3डी वीगन लेदर (Vegan Leather) के साथ सैलेमी, लेट्यूस, चीज़ और अनियन फिलिंग की गई है. इसलिए हर किसी को ये जूते अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: शाज जंग ने शेयर की ब्लैक पैंथर की शानदार फोटोज, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर जैसे ही इन जूतों से जुड़ी पोस्ट वायरल हुई, वैसे ही लोगों ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूज़र ने लिखा – ये मुझे सबवे के फूड आइटम की याद दिला रहे हैं. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा- ज़िंदगी एक ही है और मैं थोड़ा अलग होने की वजह से इन्हें ज़रूर पहनूंगी. जबकि कुछ लोगों ने इन्हें अजीबोगरीब कहकर पहनने से साफ इनकार कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं