Viral News: अबू धाबी में रहने वाले एक भारतीय युवक की रातोंरात किस्मत बदल गई. युवक ने लॉटरी में 240 करोड़ रुपये जीत लिए, जिसके बाद उसने भारत और UAE में प्रॉपर्टी खरीदी है अपने और अपने भाई के लिए गाड़ियां ली हैं, अपनी मां के लिए सोने के गहने खरीदे हैं और अपने पिता के लिए खेती की जमीन ली है. इस दौरान भारतीय युवक ने बाली से एम्स्टर्डम तक घूम लिया, लेकिन आज वो एक ऐसी बात कह रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.
2025 में अनिल ने अजमाई किस्मत
29 वर्षीय अनील कुमार बोल्ला अबू धाबी में IT सेक्टर में नौकरी करते हैं. उन्होंने पिछले साल अक्टूबर 2025 में लॉटरी में किस्तम आजमाई और अपनी मां का बर्थडे का नंबर 11 चुना. पर शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा रहा होगा कि यही नंबर उनकी किस्मत बदल देगा और अनिल ने यूएई लॉटरी में 100 मिलियन दिरहम का जैकपॉट जीत लिया. मतलब 240 करोड़ रुपये उन्हें लॉटरी में मिल गए.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका
लॉटरी जीतने के बाद Khaleej Times से अनिल बोल्ला ने बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ा इनाम यह है कि उन्हें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय और आज़ादी मिल गई है. उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि मैं अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पा रहा हूं. लॉटरी जीतने के बाद अनिल ने उन रुपये से अपनी मां के लिए सोने का हार, कई अंगूठियां और चूड़ियां खरीदीं.

Indian Man Wins 240 Crore Lotter Abu Dhabi Viral Story
Photo Credit: X@theuaelottery
अनिल का परिवार अभी पुराने घर में ही रहता
बोल्ला का परिवार आज भी तेलंगाना में आज भी उसी घर में रहता है जिसे वे अपने पिता का 'सपनों का घर' बताते हैं. उन्होंने अपने पिता को खेती की जमीन भी दी, ताकि वे ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) में अपनी रुचि को आगे बढ़ा सकें. उन्होंने एक 'आईफोन 17 एयर' और चार-पांच महंगी घड़ियां खरीदी हैं. अनिल ने कहा कि मेरी खुशी हमेशा मेरे परिवार से जुड़ी है. मैंने उनके लिए जो कुछ भी किया है, वह मेरे लिए बहुत खास है. खुद के लिए कुछ करने की तुलना में, उनके लिए किए गए कामों से मुझे सबसे ज्यादा खुशी मिलती है.
From anticipation to celebration, this is the reveal that changed everything! Anilkumar Bolla takes home AED 100 Million! A Lucky Day we'll never forget. 🏆 For Anilkumar, Oct. 18 wasn't just another day, it was the day that changed everything. A life transformed, and a reminder of what happens when you #DareToImagine. Congratulations, Anilkumar! 🎉 #TheUAELottery #LuckyDay
— The UAE Lottery (@theuaelottery) October 27, 2025
यह भी पढ़ें | IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, खाकी के लिए 16 सरकारी नौकरियां ठुकराकर क्रैक की थी UPSC
कई देशों में घूम चुके हैं अनिल
लॉटरी में मिली रकम से अनिल ने UAE और भारत में प्रॉपर्टी खरीदी है. वह यूएई में रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कुछ अन्य बिजनेस और मौकों की तलाश भी शुरू कर दी है. साथ ही भारत के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत बनाए रखना चाहते हैं. लॉटरी जीतने के बाद से पिछले 12 महीनों में अनिल देशों में घूमने जा चुके हैं. उन्होंने बाली, थाईलैंड और एम्स्टर्डम जैसी जगहों की ट्रिप की है. उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों, अब वह उत्साह कम हो गया है, लेकिन मुझे जो मौके मिल रहे हैं और मैं जो काम कर रहा हूं.
यह भी पढ़ें | 33 साल पहले ब्रह्मलीन हुए स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से पीएम मोदी ने की बात!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं