उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 75 साल के बुजुर्ग राम सुगर और 30 साल की ब्लॉगर रीना राजपूत की जिस अनोखी शादी की चर्चा पूरे देश में हो रही थी, वह अब टूट गई है. सोशल मीडिया पर सगाई और हल्दी के वीडियो से सुर्खियां बटोरने वाली इस प्रेम कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है. ब्लॉगर रीना ने एक नया वीडियो जारी कर बुजुर्ग राम सुगर से शादी करने से साफ इनकार कर दिया है. रीना का कहना है कि उनका भागा हुआ पति अब वापस लौट आया है और दोनों ने फिर से शादी कर ली है, इसलिए वह बुजुर्ग के साथ अपनी सगाई रद्द कर रही हैं.
वायरल प्रेम कहानी का अचानक बदल गया अंत
राम सुगर और रीना राजपूत उस समय चर्चा में आए थे जब दोनों की सगाई और हल्दी की तैयारियों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. 75 साल के बुजुर्ग और 30 साल की ब्लॉगर के बीच होने वाली शादी ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी थी. सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं. लेकिन अब जिस कहानी को लोग शादी तक पहुंचता देख रहे थे, उसका अंत बिल्कुल अलग मोड़ पर जाकर हुआ है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
रीना बोलीं- पति लौट आया, अब शादी का सवाल ही नहीं
रीना राजपूत ने अपने नए वीडियो में कहा कि उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए थे और उस दौरान परिवार में गंभीर विवाद चल रहा था. हालात ऐसे थे कि उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा था. इसी बीच उन्होंने राम सुगर की बेटी राधा से बातचीत की थी और राम सुगर से शादी करने का फैसला लिया था. हालांकि अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं.
पति की वापसी और परिवार के विरोध के बाद उन्होंने पहले हुई सगाई को समाप्त करने का फैसला लिया. रीना ने साफ शब्दों में कहा कि अब उनका परिवार दोबारा एक हो गया है और वह अपनी पुरानी जिंदगी में लौटना चाहती हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें इस मामले में बार-बार परेशान न किया जाए.
पति के साथ सामने आया नया VIDEO
रीना राजपूत का अपने पति के साथ एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रीना अपने पति के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं. दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं. इसके बाद रीना पूरे मान-सम्मान के साथ अपने पति के पैर छूती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं. इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है.
सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी चर्चा
राम सुगर और रीना की कहानी पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी. हल्दी की रस्म, सगाई और शादी की तैयारियों के वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचे थे. अब रीना के नए बयान और पति के साथ सामने आए वीडियो ने इस कहानी को एक नया अध्याय दे दिया है. फिलहाल इतना तय हो गया है कि 75 वर्षीय राम सुगर और 30 वर्षीय रीना राजपूत की चर्चित शादी अब नहीं होगी. रीना ने इसकी वजह पति की वापसी और बदली पारिवारिक परिस्थितियों को बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर अभी भी जारी है.
ये भी पढ़ें: 70 दिन, 950 किमी और 40 लाख का खर्च: दिग्विजय की 'सनातन यात्रा' से पार्टी ने बनाई दूरी, BJP बोली- चुनावी स्टंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं