दुनिया में हर इंसान की अलग काम में दिलचस्पी होती है. लेकिन कई काम ऐसे होते हैं, जिसे कुछ चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं. ऐसा ही एक काम है वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी (Wildlife Photography). दरअसल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर खतरनाक जंगलों में महीनों तक रहकर ऐसी फोटो क्लिक करते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच ही लेती है. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हर फोटो के लिए काफी मशक्कत करते हैं. एक मशहूर फोटोग्राफर हैं शाज जंग (Shaaz Jung), उनकी द्वारा कैप्चर की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आती हैं.
शाज जंग (Shaaz Jung) ने ब्लैक पैंथर की कई तस्वीरें शेयर की हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो एक ही पैंथर की है लेकिन वो बता देती है कि जब ये खतरनाक और खूबसूरत जानवर जंगल का राजा बन जाता है, तो उसमें किस तरह के बदलाव आने लगते हैं. शाज ने जो शानदार तस्वीर साझा की है, लोगों को वो काफी पसंद आई. इसलिए ब्लैक पैंथर (Black Pather) की शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral) हो रही है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
यहां देखिए ब्लैक पैंथर-
These two photos of the same individual were taken four years apart. In the first, he was a stranger in the mist. Young and elusive. Four years later (second photo), he grew to be the king. He defied the odds of natural selection to not just survive, but thrive. What an animal! pic.twitter.com/u96b5KJ5v0
— Shaaz jung (@shaazjung) January 22, 2022
ये भी पढ़ें: 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' गाने पर थिरकते नजर आए नेवी के जवान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इन दोनों तस्वीरों को उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में इस बात को लिखते हैं कि यह तस्वीर 4 वर्षों के अंतराल में ली गई है. इसमें से पहली तस्वीर में वो एक कोहरे में खोया हुआ अजनबी है. एकदम यंग और हाथ ना आनेवाला है. लेकिन चार वर्षों बाद वो दूसरी तस्वीर में किंग बन चुका है. यहां महज सर्वाइव नहीं करता बल्कि इस नैचर में फलता भी है. आपको बता दें कि इस ब्लैक पैंथर को कई लोग बघीरा भी बोलते हैं क्योंकि मोगली सीरियल में भी इसे बघीरा के नाम से बुलाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं