विज्ञापन

ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए?

बाजरा, मक्का या रागी? जानिए सर्दियों में आपकी सेहत के लिए कौन-सा आटा है बेस्ट.

ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए?
सर्दियों में कौन सी रोटी खाएं.
NDTV

दशहरे से हल्की ठंड की शुरूआत हो जाती है ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. क्योंकि सेहत और खान-पान में जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती है. दरअसल कई लोगों को ये सवाल अक्सर परेशान करता है कि सर्दियों के मौसम में किस आटे से बनी रोटी का सेवन करना चाहिए. अक्सर हम साल भर गेहूं की रोटी ही खाते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में सिर्फ गेहूं की रोटी खाने के बजाय अगर आप अपनी थाली में कुछ खास अनाज की रोटियां शामिल करें, तो शरीर न अंदर से गर्म और हेल्दी रखा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए. 

इस मौसम में कौन से आटे से बनी रोटियां खानी चाहिए-

1. बाजरे की रोटी- 

बाजरे की तासीर गर्म होती है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्माहट देता है. इसमें फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सर्दियों के मौसम में इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. यह वजन कंट्रोल करने और शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. मक्के की रोटी- 

मक्के की रोटी और सरसों साग सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. सर्दियों के मौसम में इस रोटी को खाने के अपने ही फायदे हैं. मक्के के आटे में विटामिन-ए, बी, ई और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं. मक्के की तासीर भी गर्म होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में भी मददगार है. 

3. रागी या ज्वार की रोटी- 

ठंड के मौसम में अक्सर हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जाती है. रागी में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है. यह पेट को साफ रखने और एसिडिटी से बचाने में बहुत मदद कर सकती है.  इस रोटी पर थोड़ा-सा शुद्ध देसी घी लगाकर खाने से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है बल्कि, फायदे भी बढ़ जाती है. 

ये भी पढ़ें- ​कांच का चूल्हा इस्तेमाल करते हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां,टूट सकता है शीशा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Roti For Winter Season, Thand Mein Kaun Si Roti Khani Chahiye, Bajra Roti Benefits In Winter, Makki Ki Roti Benefits, Jowar Vs Bajra In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com