IAS Officer Awanish Sharan:जिंदगी में सफलता आखिर कौन नहीं पाना चाहता. इसके लिए लोग तरह-तरह के तरीके खोजते और आजमाते रहते हैं, जिसमें कुछ लोग सक्सेस हो जाते हैं, तो कुछ इस राह में अपनी बारी का इंतजार करते हुए इस रेस में दौड़ते लगाते रहते हैं. हाल ही में एक आईएएस अधिकारी ने सफलता का मंत्र बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि, पैदा होने से लेकर बुढ़ापे तक हर कदम पर सफलता मिलती है, लेकिन हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं.
यहां देखें वीडियो
Success… pic.twitter.com/k4rhkwsrZq
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) October 3, 2022
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवनीश शरण (Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वे जीवन के विभिन्न चरणों में सफलता के अर्थ को परिभाषित कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'Success.' इस वीडियो की शुरुआत एक साल के बच्चे से होती है, जो अपने पैरों पर चलते हुए मुस्कुराता नजर आ रहा है, जिसके पीछे उसकी मां अपने बच्चे को चलता हुआ देखकर खुशी से ताली बजाती नजर आ रही है. वीडियो में इस छोटे बच्चे की सबसे बड़ी सफलता बिना किसी सहारे के चलना है. इसी के साथ वीडियो में सफलता का अर्थ व्यक्ति की उम्र के साथ बदलता दिखाया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि, कैसे जीवन का अंतिम चरण शुरू होते ही यह क्रमशः शुरुआती उम्र के समान हो जाता है. वीडियो बचपन और वयस्कता में आश्चर्यजनक समानताएं दिखाई दे रही हैं. 2 मिनट 20 सेकेंड का यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है. इस वीडियो को अब तक 771.9K व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 24 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं.
वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ ने तो शायराना अंदाज में वीडियो को बयां किया है. एक यूजर ने लिखा, 'कितना सच है! काश मुझे ये सारी सफलता मिले. सच तो यह है कि यह सब हमारे हाथ में है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें इन सभी को हासिल करने के लिए खुद को फिट रखना चाहिए.' एक अन्य ने यूजर ने लिखा, 'इतना सच सर और अद्भुत व्यक्त. मेरे पिताजी की उम्र 86 वर्ष है. धन्य हो पिताजी. मजबूत रहो.' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो सच है! लेकिन दुखद बात यह है कि हर कोई समय के साथ इस तथ्य को भूल जाता है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'मुख्तसर सी जिंदगी के अजीब से अफसाने हैं, यहां तीर भी चलाने हैं और परिंदे भी बचाने हैं!'
* ""हिमाचल की इस घाटी का है मंगल ग्रह जैसा नजारा! नॉर्वे के डिप्लोमैट ने शेयर की तस्वीर
* '11 बच्चों के 56 वर्षीय पिता ने की 5वीं शादी, बच्चों-पोतों को मिलाकर 62 लोगों का है परिवार
* "Anand Mahindra के इस टेस्ट से पता चल सकती है दिमाग की सही उम्र!
देखें वीडियो- करीना कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस के बीच आईं नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं