Anand Mahindra Challenge: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वे एक अनोखा चैलेंज देकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. वे अक्सर अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए कुछ प्रेरणादायक या फिर कुछ अनोखे पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख हर कोई सोच में पड़ गया है.
यहां देखें पोस्ट
I have to admit that this was a brilliantly accurate test that a friend urged me to take. Indisputable result. pic.twitter.com/y5yQQiXe2L
— anand mahindra (@anandmahindra) October 1, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसके जरिए वे लोगों को एक अनोखा चैलेंज दे रहे हैं. यह तस्वीर इंटरनेट पर हवा की तरह वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिखाई देने वाले छोटे-छोटे और सिंपल सेंटेंस को बिना गलती किए लगातार पढ़ना है. अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'मुझे यह मानना पड़ेगा कि यह एक शानदार टेस्ट है, जिसे मुझे मेरे एक दोस्त ने शेयर करने के लिए कहा. गजब का परिणाम मिला.'
उद्योगपति आनंद महिंद्रा के इस टेस्ट को कोई भी ट्राई कर सकता है. अपनी मानसिक आयु का पता लगाने के लिए लोगों को इन सभी वाक्यों को एक साथ बिना किसी गलती के पढ़कर दिखाना है. बताया जा रहा है कि, टेस्ट हार्वर्ड विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ साइकियाट्री द्वारा मानसिक आयु मूल्यांकन के रूप में बनाया गया था. वहीं खुद बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी इस टेस्ट से काफी प्रभावित हुए हैं. इस पोस्ट पर अब तक 24 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को रिट्विट किया है.
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ बूढ़े ही क्यों! हर किसी को 40 सेकेंड के लिए व्यस्त रखें और इसे आगे बढ़ाए ताकि यह टेस्ट और लोग भी कर सकें.' एक अन्य ने लिखा, 'इस तरह से एक बूढ़े आदमी को चालीस सेकंड के लिए व्यस्त रखा जाता है.'
* ""'चार आने की मुर्गी, बारह आने का मसाला' 11 लाख की कार, रिपेयरिंग का बिल 22 लाख
* 'Video:IND vs SA: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में LIVE मैच के दौरान मैदान में घुसा सांप, खिलाड़ियों के उड़े होश
* "3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में जमीन से चली गोली ने किया छेद, पैसेंजर घायल
देखें वीडियो- रैपर उगेन नामग्याल भूटिया (यूएनबी) ने बनेगा स्वस्थ इंडिया में दी शानदार प्रस्तुति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं