Female Influencer Slaps Man For Touching Her: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला इन्फ्लुएंसर ने अपने साथ हुई बदसलूकी का साहसिक तरीके से सामना किया. यह घटना मानसी सुरावसे नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ हुई, जो एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, जब एक युवक ने उन्हें अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. इसके बाद मानसी ने बिना किसी झिझक के युवक को थप्पड़ जड़ दिया और पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया.

लड़की को गलत तरीके से छूकर भागने लगा शख्स (Influencer slapped man)
यह घटना एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की सीढ़ियों पर घटी, जहां मानसी वीडियो शूट कर रही थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह रास्ता छोड़ रही थीं, ताकि युवक आराम से निकल सके, तभी उसने उनके हाथ को छूने की कोशिश की. इस हरकत के बाद मानसी तुरंत पलटीं और युवक को रोका. थोड़ी बहस के बाद उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया. वीडियो पोस्ट करते हुए मानसी सुरावसे ने एक लंबा नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वे युवक के घर वीडियो सबूत के साथ लेकर पहुंचीं, तो उसके परिवार ने सफाई दी कि उसे मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है. हालांकि, मानसी ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवक की हरकतें जानबूझकर की गई थीं और कपड़ों से किसी के चरित्र का अंदाजा लगाना गलत है
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
यहां देखें वीडियो
कैमरे में रिकॉर्ड हुई मनचले की हरकत (Man misbehaves during video)
मानसी ने अपने कैप्शन में लिखा, "मैं अपनी बिल्डिंग में एक स्नैप वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, जब इस युवक ने यह हरकत की. जब हम उसके घर वीडियो लेकर गए, तो परिवार ने कहा कि उसे दिमागी समस्या है. क्या मानसिक रूप से बीमार इंसान ऐसे व्यवहार करता है? मैंने इस बार भी उचित कपड़े पहने थे, फिर भी ऐसा हुआ. शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को." इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 87 हजार लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अधिकतर लोगों ने मानसी की हिम्मत की सराहना की है और कहा है कि हर महिला को इस तरह अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए.
इस तरह सीखाया सबक (Social media viral incident)
मानसी ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @i_mansi_21 से शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि, जब ये वीडियो शख्स के परिवार को दिखाया गया तो परिवार ने उस आदमी का बचाव करते हुए कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सही किया. हर लड़की को अपने लिए लड़ना आना चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उसे ऐसे ही छोड़ देने के बजाय उसे थप्पड़ मारना सबसे अच्छा फैसला था.'
ये भी पढ़ें :- जानें क्यों एक टूटा हुआ पुराना गमला 56 लाख रुपये में बिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं