विज्ञापन

7 रुपये के लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पंजाब का मजदूर परिवार, पत्नी के एक फैसले से रातोंरात चमकी किस्मत

कोटकपूरा के इस मजदूर परिवार के लिए 7 रुपये का लॉटरी टिकट खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया है. अब परिवार को उम्मीद है कि इस राशि से बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी. पढ़ें जगतार सिंह की रिपोर्ट.

7 रुपये के लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पंजाब का मजदूर परिवार, पत्नी के एक फैसले से रातोंरात चमकी किस्मत
कोटकपूरा की रहने वाली बिमला देवी ने 7 रुपये के लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है.
NDTV Reporter

Viral News: पंजाब के फरीदकोट जिले में कोटकपूरा के एक मजदूर परिवार की किस्मत उस समय चमक उठी, जब सिक्किम सरकार की लॉटरी के मात्र 7 रुपये के टिकट पर गुरुवार को 1 करोड़ रुपये का इनाम निकल आया. इस खबर के बाद परिवार के साथ-साथ इलाके के लोगों में भी खुशी की लहर है. परिवार ने एक दिन पहले ही रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से यह टिकट खरीदा था.

'अचानक मन करने पर खरीदा था टिकट'

जानकारी के अनुसार, स्ट्रिंग का काम करने वाले एक मजदूर की पत्नी बिमला देवी शाम के समय रेलवे रोड पर कुछ सामान खरीदने आई थीं. इसी दौरान उनका लॉटरी का टिकट खरीदने का मन हुआ और उन्होंने सिर्फ 7 रुपये का टिकट खरीद लिया. अगले दिन शाम को जब लॉटरी का परिणाम आया, तो उन्हें पता चला कि उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है. यह खबर मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

मिठाई खाई, फिर खुशी में किया भांगड़ा

दुकानदार से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे. इस मौके पर दुकानदार नरेश मोंगा ने परिवार का मुंह मीठा करवाया और भांगड़ा करके अपनी खुशी जाहिर की.

पैसे से पैसा बनाने की तैयारी में बिमला देवी

बिमला देवी ने बताया कि इस इनाम से उनके परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और वे अपने बच्चों की बेहतर परवरिश कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने यह फैसला नहीं किया है कि इनाम की राशि का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा. परिवार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद बच्चों के लिए कोई कारोबार शुरू करने के बारे में सोचा जाएगा, ताकि उनका भविष्य बेहतर बनाया जा सके.

'पहली बार निकला एक करोड़ का इनाम' 

वहीं, लॉटरी स्टॉल के संचालक नरेश मोंगा ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से यह काम कर रहे हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी दुकान रेलवे स्टेशन के पास शिफ्ट की है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी दुकान से लाखों रुपये के कई इनाम निकल चुके हैं, लेकिन पहली बार एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है. उन्होंने लॉटरी जीतने वाले परिवार को बधाई दी.

यह भी पढ़ें | जिस बंदर को थप्पड़ मार रही थी भीड़, उस पर था 51 हजार रुपये का इनाम; पलवल का निकला वीडियो

यह भी पढ़ें | पति ने कसकर लगाया गले, टूट गईं पत्नी की 5 पसलियां; डॉक्टर ने कहा- 'एक और पसली में आई दरार'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Lottery Winner, Kotkapura, Bimla Devi, Rs 1 Crore Lottery, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com