England Vs Ireland 3rd ODI: इंग्लैंड और आयरलैंड (ENG vs IRE) के बीच तीसरे वनडे में पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने धमाकेदार पारी खेली और आयरलैंड को जीत दिलाई. किसी को उम्मीद नहीं थी कि आयरलैंड यह मुकाबला जीत जाएगा. लेकिन स्टर्लिंग ने शतक जड़ा और जीत हासिल की. 2-1 से सीरीज तो इंग्लैंड के नाम रही, लेकिन आखिरी मुकाबला आयरलैंड के नाम रहा. पॉल स्टर्लिंग ने 6 छक्के और 9 चौकों की मदद से 142 रन की पारी खेली. उनके छक्के का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने आदिल रशीद (Adil Rahid) की गेंद पर बैठकर छक्का जड़ा.
23 ओवर में आयरलैंड 1 विकेट खोकर 146 रन बना चुका था. ऐसे में इंग्लैंड को वापसी के लिए विकेट की सख्त जरूरत थी. आदिल रशीद चाहते थे कि स्टर्लिंग बड़ा शॉट खेले हैं और बाउंड्री पर आउट हों. इसलिए उन्होंने स्टर्लिंग को आसान गेंद डाली. स्टर्लिंग एक पैर पर बैठे और लंबा शॉट जड़ दिया. बॉल सीधे बाउंड्री पार निकली और अंपायर ने छक्का दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
देखें Video:
Ireland in a strong position
— England Cricket (@englandcricket) August 4, 2020
Who can make our breakthrough?
Live score/clips: https://t.co/iWz8HBGPG6 pic.twitter.com/YZnzY7gLzX
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रन जड़ दिए. कप्तान ओइन मॉर्गन शतकीय पारी खेली. उन्होंने 84 गेंद पर 106 रन बनाए. टॉम बेनटेन और डेविड विली ने भी अर्धशतक जड़े. आयरलैंड की तरफ से क्रैग यंग ने 3 और जोश लिटिल और कुर्टिस कैम्फर ने 2-2 विकेट चटकाए.
आयरलैंड को जीत के लिए 329 रन बनाने थे. पॉल स्टर्लिंग ने आते ही धुआधार पारी खेलना शुरू कर दी. पहला विकेट 10 ओवर के अंदर ही गिर गया था. स्टर्लिंग का साथ एंडी बालबिर्नी ने दिया और मैच को इंग्लैंड से दूर ले गए. 264 रन पर आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा. उस वक्त तक उनके मुट्ठी में मैच आ चुका था. आखिर में केविन ओ'ब्रायन ने कमान संभाली और मैच को जीत लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं