- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की डेट जारी की गई.
- 30 अक्टूबर को किसानों के खाते में भेजे जाएंगे 2000 रुपये.
- दिवाली से पहले किसानों को सरकार ने तोहफा दिया है.
PM Kisan 24th Instalment 30 October: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है. उनका इंतजार अब खत्म हो जाएगा. क्योंकि सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख जारी कर दी गई है. सरकार ने कहा है कि 30 अक्टूबर को पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी. इससे पहले दुर्गा पूजा में ही किस्त जारी करने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन अब दिवाली से पहले किसानों को पीएम किसान की 24वीं किस्त दी जा रही है.
Direct Support, Stronger Farmers! Mark your calendar! The 24th instalment of PM-KISAN is set to be released on 30th October 2026, empowering our Annadatas with continued financial support. #PMKISAN #PMKISAN24thInstalment #pmkisan #agrigoi https://t.co/rMOXj7R9NP
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 23, 2026
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
किसानों को दिवाली से पहले 2000 रुपये की किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को एक साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. इसके तहत हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है. जून महीने में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई थी. अब 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त जारी की जाएगी.
सीधे खाते में आएंगे 2000 रुपये
सरकार किसानों को 2000 रुपये की किस्त DBT के जरिए सीधे अकाउंट में भेजती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक अपनी बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित eKYC पूरी नहीं कराई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है. इसके अलावा, योजना के लाभ लेने के लिए बैंक खाता और आधार लिंक होने के साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का एक्टिव होना भी जरूरी है.
इसके अलावा भू सत्यापन यानी खतौनी का भू सत्यापन पोर्टल पर अपलोड करने भी जरूरी है. ऐसा नहीं होने पर योजना की राशि अटक सकती है.
यह भी पढ़ें | पीएम किसान की 24वीं किस्त दिवाली के पहले आएगी, लिस्ट में नाम पक्का करने के लिए कर लें तीन जरूरी काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं