- ट्रेन में सामान का ऑर्डर Blinkit ऐप के जरिए दे सकते हैं.
- रेलवे ने कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ समझौता किया है.
- दवा से लेकर चार्जर और बच्चों के सामान बुक कर सकते हैं.
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. ट्रेन यात्रा के दौरान कई बार कुछ जरूरी सामान हम भूल जाते हैं, या फिर अचानक तबीयत खराब होने पर दवाइयों की जरूरत पड़ती है. ज्यादातर यात्री मोबाइल चार्जर लेना भूल जाते हैं. लेकिन अब ऐसे जरूरी सामान को ट्रेन में मंगवा सकते हैं. अब तक ट्रेन में केवल ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जरिए खाना ही मंगाया जा सकता था, लेकिन अब इस सुविधा का दायरा और बड़ा कर दिया गया है. अब यात्री सफर के दौरान क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के जरिए अपनी जरूरत का सामान चलती ट्रेन में ही मंगवा सकेंगे.
रेलवे और ब्लिंकिट के बीच समझौता
रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में सदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के साथ एक समझौता किया है. हालांकि, इस सेवा को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. लेकिन इसकी सफलता के आधार पर इसे देश के अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यात्री किन जरूरी सामानों का ऑर्डर कर सकते हैं?
दवाइयां और मेडिकल से जुड़े सामान
पर्सनल केयर और हाइजीन प्रोडक्ट्स
मोबाइल चार्जर और अन्य टेक एक्सेसरीज
खाने-पीने का सामान और स्नैक्स
बच्चों से जुड़े जरूरी सामान
हालांकि, यह ध्यान रहे कि मिलने वाला सामान संबंधित स्टेशन पर ब्लिंकिट की उपलब्धता और स्टॉक पर निर्भर करेगा.
यात्रा के दौरान कैसे करें ऑर्डर?
आप सफर के दौरान ब्लिंकिट से सामान मंगाना चाहते हैं, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
सबसे पहले अपने फोन में Blinkit ऐप ओपन करें.
इसके बाद ऐप में उस रेलवे स्टेशन की लोकेशन या पिन-कोड दर्ज करें, जहां ट्रेन रुकने वाली है और जहां से आपको सामान लेना है.
अपनी जरूरत का सामान कार्ट में जोड़ें.
ऑर्डर करते समय ट्रेन का नाम, नंबर और कोच, बर्थ की जानकारी दर्ज करें.
जैसे ही आपकी ट्रेन निर्धारित स्टेशन पर पहुंचेगी, आप डिलीवरी पॉइंट पर जाकर अपना सामान ले सकते हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ऑर्डर करने से पहले संबंधित स्टेशन पर सर्विस की उपलब्धता और ट्रेन के स्टॉपेज के समय की जांच जरूर कर लें, जिससे डिलीवरी समय पर मिल सके.
यह भी पढ़ें | एक ही टिकट से कर सकते हैं अगले दिन ट्रेन का सफर, जानें क्या है रेलवे के नियम और शर्तें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं