सोशल मीडिया का खजाना टैलेंट की दुनिया से भरा पड़ा है. गांव हो या शहर हर जगह से टैलेंटेड लोगों के कई ऐसे वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर वाह-वाह करने का मन करता है. कुछ लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का प्लेटफार्म मिल जाता है, तो कुछ टैलेंटेड होने के बावजूद मजबूरियों के चलते सामने नहीं आ पाते. हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जो देश के कोने-कोने से छिपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का मौका देता है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा. इस वायरल वीडियो में इस कमाल के देसी टैलेंट को देखकर आप अच्छे-अच्छे सिंगिंग रियलिटी शोज़ भूल जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस देसी टैलेंट के आगे बड़े बड़े रैपर भी हैं फेल
सिंगिंग रियलिटी शोज़ में आपने एक से बढ़कर एक टैलेंटेड सिंगर्स का गाना सुना होगा, लेकिन आज जो वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, ये ना सिर्फ आपका एंटरटेनमेंट करेगा, बल्कि आपका दिल भी खुश कर देगा. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह वीडियो जबरदस्त देसी टैलेंट का है, जिसमें एक लड़का और लड़की जुगलबंदी करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि लड़की ने 'हम आपके हैं कौन फिल्म' से दीदी तेरा देवर दीवाना गाना शुरू किया. पूरे सुर और ताल के साथ इस लड़की ने गाने की शुरुआत की और उसके बाद आगे जो रीमिक्स का तड़का लगा उसे सुनकर आप को मजा ही आ जाएगा.
वीडियो में आप लड़की के बगल में खड़ा लड़का देखेंगे, जो ढोलक बजाकर ताल दे रहा है, इस बीच अचानक लड़का रैप करना शुरू कर देता है. हालांकि, रैप में 'देवर, बेबी और यो-यो' के अलावा कुछ समझ पाना मुश्किल है, लेकिन लड़के का टैलेंट और कॉन्फिडेंस बड़े-बड़े रैपर्स को फेल कर सकता है, जिस अंदाज में इस लड़के ने देवर का रिमिक्स किया है वो देख कर आप भी दंग रह जाएंगे. यह दोनों ही गांव के बैकग्राउंड से नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों का टैलेंट अच्छे-अच्छों को मात दे सकता है.
नेटिजंस बोले- 'टोनी कक्कड़ से बेटर है'
इंटरनेट पर इस गजब के टैलेंट को RVCJ नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'देसी टैलेंट'. इसके अलावा वीडियो में Best Colab Ever लिखा हुआ भी नजर आ रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को महज कुछ घंटों में 110k से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.
इस देसी रैपिंग वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'बॉलीवुड वाले ढूंढ रहे हैं इसको', तो दूसरे में लिखा, 'टोनी कक्कर से तो बेटर है'. वहीं एक और इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'गांव का हनी सिंह.' सबसे ज्यादा नेटिजंस लड़के के 'देवर-देवर' के अंदाज पर फ़िदा नज़र आए.
* ""वृंदावन पहुंचे DM का चश्मा ले भागा बंदर, अखिलेश यादव ने ली चुटकी, देखें Video
* 'भारी बारिश ने किया BHOPAL का हाल-बेहाल, बड़े तालाब में उफनती लहरों में डूबता नजर आया क्रूज
* "सांप को पकड़ने में माहिर था शख्स, फिर एक दिन अचानक...
देखें वीडियो- सितारों का शहर: रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, जान्हवी कपूर एक साथ हुये स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं