विज्ञापन

32 साल से गोदभराई में बज रहा माधुरी दिक्षित ये मजेदार गाना, नुसरत साहब की कव्वाली से बना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया कल्ट

1994 में रिलीज हुई फिल्म हम आपके हैं कौन..! का सुपरहिट गाना जो आज भी गोदभराई और शादी-ब्याह के फंक्शनों की शान बना हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि इसकी धुन पर नुसरत फतेह अली खान की मशहूर कव्वाली का असर माना जाता है.

32 साल से गोदभराई में बज रहा माधुरी दिक्षित ये मजेदार गाना, नुसरत साहब की कव्वाली से बना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया कल्ट
गोदभराई के फंक्शन में जरूर बजता है ये गाना
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बात करें तो इसमें आपको हर तरह के गाने मिल जाएंगे. फिर वो आशिकों के लिए हो, दिल तोड़ने वालों के लिए हों हर फील का गाना हिंदी सिनेमा में बनाया गया है. खासकर बात करें शादी-ब्याह का तो गानों के बिना ये प्रोग्रॉम अधूरे रहते हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो 32 साल पहले आया था और इसने लोगों पर अपना जादू ऐसा चलाया कि आज भी गोदभराई के मौके पर ये गाना जरूर बजाया जाता है. माधुरी दीक्षित और सलमान खान पर फिल्माया गया ये गाना अपने मजेदार बोल, नोकझोंक की वजह से और खास बन गया. तो चलिए जानते हैं कौन सा है गाना जो सालों बाद भी सदाबहार बना हुआ है.

गोदभराई के फंक्शन में जरूर बजता है ये गाना 

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के साथ इसके गाने भी लोगों को बहुत पसंद किया था. ये गाना था 'दीदी तेरा देवर दीवाना' जिसे सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. इस गाने के बोल देव कोहली ने लिखे थे और इसका संगीत तैयार किया था रामलक्ष्मण ने. इस गाने में माधुरी दीक्षित और सलमान खान पर फिल्माया गया था. इसमें सलमान और माधुरी की नोकझोंक और मजेदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. गाने को लता मंगेशकर और एस.पी.सुब्रमण्यम ने अपनी आवाज से खास बना दिया था. 'दीदी तेरा देवर दीवाना' फिल्म में पूजा की गोदभराई के मौके पर आता है. पूरे गाने में घर के लोग मिलकर देवर-भाभी की मजेदार नोकझोंक करते नजर आते हैं. गाने के बोल इस तरह हैं-

दीदी तेरा देवर दीवानाहाय राम, कुड़ियों को डाले दाना
धंधा है ये उसका पुरानाहाय राम, कुड़ियों को डाले दाना
जी ये तो हमारे पीछे पड़े हैं बेचारे, 
हम पे मरते हैं सच?
हम तो आए थे भैया से मिलने
जाने दिया हमको क्यों सिलने?
बंदूक़ जैसी है इसकी नज़र
दिल पे चलाया है इसने खंजर
मुझको बचाया है इसने मुश्किल से
तारीफ़ की जाए क्या इसकी दिल से?

नुसरत साहब की कव्वाली से जुड़ा है दिलचस्प कनेक्शन

इस गाने की सबसे दिलचस्प बात इसकी धुन है. इस गाने को नुसरत फतेह अली खान की फेमस कव्वाली सारे नबियों दा नबी की लय से प्रेरित होकर बनाया गया था. देव कोहनी ने इस गाने से प्रेरा लेकर ही इस गाने को इस तरह से ढाला और गाने की धुन को भी नुसरत साहब की कव्वाली से प्रेरित होकर तैयार की गई थी. यानी एक तरफ कव्वाली की धुन का असर और दूसरी तरफ देव कोहली के बेहद चुलबुले बोल, इन दोनों ने मिलकर गाने को अलग अंदाज दिया. गाने में देवर की शरारत और भाभी की शिकायत को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है. यही वजह है कि यह सिर्फ फिल्म का गाना नहीं रहा, बल्कि शादी और फैमिली फंक्शन्स का हिस्सा बन गया. 

32 साल बाद भी क्यों याद है 'दीदी तेरा देवर दीवाना'?

गाने को लोगों ने कितना पसंद किया, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने की रिलीज के बाद लता मंगेशकर को इस गाने के लिए फिल्म फेयर स्पेशल अवॉर्ड भी मिला. वहीं  फिल्म 'हम आपके हैं कौन..!' में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, आलोक नाथ और रीमा लागू जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था. 

इस फिल्म में 14 गाने थे और सभी दर्शकों को बेहद पसंद आए. आज भी जब किसी गोदभराई या शादी में 'दीदी तेरा देवर दीवाना' बजता है, तो 90s की वही शरारत और मस्ती वाला माहौल लौट आता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Didi Tera Devar Deewana, Hum Aapke Hain Kaun, Hum Aapke Hain Kaun Songs, Lata Mangeshkar Songs, Madhuri Dixit  dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com