अगर वीकेंड खत्म होने के बाद आज मंडे के दिन आप ऑफिस में काम की वजह से ज्यादा स्ट्रेस में हैं, तो ये खबर आपके मूड को एक मिनट में अच्छा कर सकती है. यहां हम आपको स्ट्रेस कम करने के टिप्स नहीं बताने जा रहे हैं, बल्कि एक ऐसा वायरल वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद खुद ब खुद आपका मूड अच्छा और रिफ्रेशिंग हो जाएगा और दिन की बेहतरीन शुरुआत होगी. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का एक मज़ेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे, तो चलिए करते हैं एक अच्छी मॉर्निंग की शुरुआत...
यहां देखें वीडियो
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मूड स्विंग्स इन सेकेंड्स
इंटरनेट पर अक्सर छोटे बच्चों के क्यूट वीडियोज वायरल होते रहते हैं. उनकी प्यारी सी शरारतें और मासूमियत अक्सर दिन बनाने के लिए काफी होती है. एक ऐसा ही बच्चे का मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा ज़ोर-ज़ोर से रोता हुआ नजर आ रहा है. आंखों से बड़े-बड़े आंसू टपक रहे हैं और वो बच्चा रोता ही जा रहा है, लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. जब बच्चा रो रहा था, तभी उसकी पसंद का गाना बजना शुरू होता है और वो रोते-रोते अचानक हंसकर नाचने लगता है. जिस तरह ताली बजाकर घूमते हुए यह बच्चा नाच रहा है, उसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि महज़ कुछ सेकंड पहले यह बच्चा जोर-जोर से रो रहा था. फिर जैसे ही गाना बंद होता है बच्चा दोबारा रोना शुरू कर देता है. सेकेंड्स में हो रहे बच्चे की मूड स्विंग्स को देखकर नेटिजन्स के चेहरे खिल उठ रहे हैं.
IAS अधिकारी ने शेयर की भरूच कलेक्टर की 10वीं की मार्कशीट, गणित में थे 36 और अंग्रेजी में थे 35 नंबर
वीडियो देख नेटिजंस बोले- 'बड़े होकर एक्टर बनेगा बच्चा'
RVCJ मीडिया नाम के इंस्टा अकाउंट से इस फनी वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, 'मूड स्विंग्स इन सेकेंड्स.' इसके अलावा यह भी बताया गया है कि जब आपका फेवरेट सॉन्ग प्ले होता है, तो क्या होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बच्चे के इस मजेदार वीडियो पर नेटिजन्स के शानदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'गजब टोपीबाज बच्चा है ये.' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या लाजवाब एक्टिंग है'. एक और ट्विटर यूजर ने लिखा, 'बड़े होकर पक्का एक्टर बनेगा.' वहीं एक और इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'माइकल जैक्सन बनेगा.'
देखें वीडियो- राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अपनी फिल्म 'हिट' का प्रोमोशन करते आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं