विज्ञापन

फोन पर मां की आवाज सुनते ही फफक पड़े होस्टल के बच्चे, VIDEO देख डबडबा जाएंगी आपकी भी आंखें

बच्चे के लिए मां क्या होती है, इस वायरल वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं. इंटरनेट पर इन दिनों दिल को झकझोर देने वाला यह वीडियो लोगों की आंखों में आंसू ला रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे बच्चे अपनी मां से फोन पर बात करते हुए फफक-फफक कर रो रहे हैं.

फोन पर मां की आवाज सुनते ही फफक पड़े होस्टल के बच्चे, VIDEO देख डबडबा जाएंगी आपकी भी आंखें
मां से दूर होस्टल में रहने वाले बच्चों का यह दर्द भरा वीडियो वायरल, जिसे देख फट पड़ेगा कलेजा
Photo-daywithaviip

Hostel life emotional video: घर की चारदीवारी से निकलकर जब कोई बच्चा पहली बार होस्टल की दुनिया में कदम रखता है, तब उसे धीरे-धीरे हर रिश्ते और चीजों की अहमियत का पता चलता है. पहली बार में नए दोस्त, नई जगह और अपनी मर्जी की आजादी किसी सपने से कम नहीं लगती, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता, सूरज ढलता और रात का सन्नाटा पसरता है, तब शुरू होती है असली अग्नि परीक्षा. ये वक्त किसी भी बच्चे के लिए आसान नहीं होता. समय कटता नहीं है और घरवालों की याद आंखों से आंसू छलका देती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल ये वीडियो इस दर्द का बयां कर रहा है, जिसे देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा

मां से बात करते ही टूटा सब्र का बांध (Breaking down on call with mother)

वायरल हो रहा यह दिल तोड़ देने वाला वीडियो होस्टल लाइफ की कड़वी सच्चाई को बयां कर रहा है. वीडियो में कई बच्चे अपने माता-पिता से फोन पर बात करते नजर आते हैं. फोन पर बात करते हुए उनकी आंखों से छलकते आंसू उनका दर्द बयां कर रहे होते हैं. बच्चे जैसे ही फोन पर दूसरी तरह से अपनी मां की आवाज सुनते हैं, पल भर में ही उनके चेहरे के भाव बदल जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहां कुछ बच्चे अपने इमोशन पर कंट्रोल कर लेते हैं. वहीं कुछ बच्चे फूट-फूट कर रोने लगते हैं. वीडियो में घरवालों की याद और घर लौटने की तड़प साफ न जर आ रही है.

क्यों वायरल हो रहा है ये वीडियो (missing mother in hostel)

जिन लोगों ने घर से दूर रहकर पढ़ाई की है, वे इस वीडियो से वास्ता रखते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस बयां कर रहे हैं. इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @daywithaviip नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 11.3 मिलियन लोग देख चुके हैं. होस्टल लाइफ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाना सीखाने के साथ ही समय का महत्व, अपनी जिम्मेदारियां खुद संभालना और अनुशासन ही सीख देता है, लेकिन इस मजबूती की कीमत अक्सर बचपन की मासूमियत चुकाती है. जैसा की इस वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'होस्टल की जिंदगी इंसान को मजबूत जरूर बनाती है, लेकिन यह भी सिखाती है कि परिवार की अहमियत क्या होती है. जब हम अपने लोगों से दूर रहते हैं, तभी उनके प्यार, देखभाल और साथ की असली कीमत समझ में आती है.' 

ये भी पढ़ें:-बेटियों को पढ़ाने के लिए पिता ने 35 सालों तक चलाया ऑटो, इस पिता के संघर्षों को जानकर छलक जाएंगे आंखों से आंसू

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hostel Life, Emotional Video, Kids Crying, Student Life Struggles, Hostel Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com