Gen Alpha Viral Video: आजकल की जनरेशन यानी जेन अल्फा के बच्चों के तौर-तरीके और शौक पूरी तरह से अलग होते जा रहे हैं. इसका अंदाजा वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है. वीडियो में सात साल का एक बच्चा ऐसी किताब पढ़ता नजर आ रहा है, जिसके हर पन्ने पर लिखे शब्दों ने बच्चे के पिता के भी होश उड़ा दिए. इस मजेदार वीडियो को देखकर यकीनन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में बच्चे के पापा बता रहे हैं कि, मेरा बेटा जिस बुक को पढ़ रहा है, उसके हर पन्ने में सिर्फ एक वर्ड लिखा है और वो है मियाऊं-मियाऊं. सबसे हैरान करने वाली बात है इस बुक की कीमत, जिसके बारे में बताते हुए पिता का रिएक्शन देखने लायक है.
ये भी पढ़ें:-पोते को मिली दादा जी की 24 साल पुरानी पासबुक, SBI खाते में निकले 1 लाख रुपये, पूछा- क्या वाकई डूब गए पैसे?
हर पन्ने पर सिर्फ मियाऊं मियाऊं (Only Meow Written On Every Page)
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत होती है एक पिता है, जो बता रहे हैं कि उनका 7 साल का बेटा पिछले एक घंटे से एक खास किताब पढ़ने में लगा हुआ है. ये किताब उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाई थी, जिसकी कीमत करीब इकतीस डॉलर यानी कि 1800 भारतीय रुपये है. पिता को लगा था कि उनका बेटा शायद कोई बेहतरीन नॉवेल या हैरी पॉटर जैसी कोई शानदार किताब पढ़ रहा होगा, लेकिन जब पिता ने उस किताब की असलियत देखी तो उनके होश उड़ गए. हर पन्ने पर सिर्फ मियाऊं मियाऊं लिखा था.
खूब वायरल हो रहा है वीडियो (Funny Reactions On Internet)
पिता ने वीडियो में बताया कि, सैम ऑस्टिन द्वारा लिखी गई इस किताब का नाम मियाऊं है और इसके हर एक चैप्टर और पन्ने पर सिर्फ मियाऊं मियाऊं ही छपा हुआ है. टोटल 341 पन्नों की इस अजीब किताब को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह पैसों की पूरी तरह बर्बादी हो. वीडियो में बच्चे का अंदाज भी बड़ा मजेदार है. पिता बुक के बारे लाख चीजें गिनवाते रहे, बावजूद इसके ये छोटा बच्चा पूरी शिद्दत के साथ वही मियाऊं-मियाऊं वाली किताब पढ़ता रहा.
ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया
वीडियो के आखिर में पिता कहते हैं कि, 'आने वाले समय में शायद इन बच्चों की यही भाषा बन जाएगी और लोग कैट लैंग्वेज में बातें करेंगे.' आजकल बच्चों की अजीबोगरीब हरकतें और उनके शौक इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं, जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब देख और पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-क्या फर्क है भारत और नॉर्वे के बच्चों की परवरिश में? वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं