विज्ञापन

VIDEO: लाल सूट और दो चोटियों में बच्ची ने जमाया ऐसा रंग...सुर और अदाओं पर दिल हार बैठे लोग

इंटरनेट पर इन दिनों एक छोटी सी बच्ची अपनी सुरीली आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना रही है. लाल रंग के पटियाला सूट में ये छोटी बच्ची ताल सुर के साथ ऐसे गाना गा रही है, जिस पर यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं.

VIDEO: लाल सूट और दो चोटियों में बच्ची ने जमाया ऐसा रंग...सुर और अदाओं पर दिल हार बैठे लोग
सोशल मीडिया पर छाया छोटी बच्ची का 'जादू', एक्सप्रेशन्स देखकर हंस पड़ेंगे आप
divishasingh20

Cute Little Girl Singing Video: अक्सर बच्चे अपनी मासूमियत और बेफिक्र अंदाज से सबका दिल जीत लेते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो लोग बार-बार लूप में देखने को मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों को अपना दीवाना बना रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपने ही धुन में मस्त होकर परिवार के सामने ऐसे सुर मिला रही है, जिसे आप भी बस एक टक देखते रह जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:-प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो

छोटी बच्ची की धमाकेदार परफॉर्मेंस (Little Girl Energetic Singing Performance Video)

वायरल हो रहे इस दिल छू लेने वाले वीडियो में इस छोटी बच्ची का बेहद प्यारा और मनोरंजक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में बच्ची फिल्म 'प्रिंस' का आतिफ असलम और श्रेया घोषाल द्वारा गाया फेमस गाना 'तेरे लिए' गाती नजर आ रही है. लाल रंग के चमकदार सूट और दो चोटियां में ये नन्हीं कलाकार गाना गाते हुए ऐसे एक्सप्रेशन्स दे रही है कि देखने वाले अपनी हंसी और प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. परिवार के बीच बैठकर बच्ची का ये बेफिक्र अंदाज लोगों का दिन बना रहा है. शायद यही वजह है कि, इंटरनेट पर ये वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. 

बच्ची की आवाज पर दिल हार बैठे यूजर्स (little girl singing video)

वीडियो की शुरुआत घर के एक कमरे से होती है, जहां परिवार के बाकी सदस्य बैठे हुए हैं. उसी बीच इस नन्हीं स्टार की एंट्री होती है, जो बिना हिचकिचाहट के गाना गाने लगती है. वहीं गाने के हर शब्द पर बच्ची अपने चेहरे के हाव-भाव ऐसे बदलती है जैसे कोई पेशेवर कलाकार हो. पास बैठे छोटे बच्चों को दुलारते हुए भी उसका गाना जारी रहता है, जो इस पल को और भी प्यारा बना देता है.

ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'divishasingh20' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'तेरे लिए'. इस वीडियो को अब तक 7.4 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं लोग कमेंट सेक्शन में भर-भर बच्ची के इस अंदाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कोई बच्ची की आवाज की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसकी क्यूटनेस और उसके आत्मविश्वास का कायल हो गया है. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cute Little Girl Video, Little Girl Singing Video, Punjabi Song Dance, Viral Video, Cute Kid Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com