विज्ञापन

क्या मूंगफली कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छी है या बुरी?

क्या मूंगफली खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? नहीं, इसमें तो कोलेस्ट्रॉल होता ही नहीं. जानें दिल के लिए कैसे फायदेमंद है और खाने का सही तरीका क्या है.

क्या मूंगफली कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छी है या बुरी?
रोज-रोज मूंगफली खाने से क्या होता है?
NDTV

ठंड शुरू होते ही एक चीज लगभग हर घर में दिखाई देने लगती है, धूप में बैठे लोग और हाथ में मूंगफली. गप्पें चल रही हैं, मूंगफली छिल रही है और पता ही नहीं चलता कि कब एक मुट्ठी से पूरी प्लेट खाली हो गई. लेकिन तभी कोई न कोई सलाह देने वाला मिल जाता है, "ज्यादा मत खाना, इसमें बहुत फैट होता है, दिल के लिए अच्छा नहीं है."

अब सवाल ये है कि क्या सच में मूंगफली खाने से नसों में चिकनाई जमने लगती है या फिर यह सिर्फ सालों से चली आ रही एक धारणा है? आइए आसान भाषा में जानते हैं कि मूंगफली और दिल की सेहत के बीच आखिर क्या रिश्ता है.

मूंगफली और कोलेस्ट्रॉल:

अक्सर लोग सोचते हैं कि मूंगफली में बहुत तेल होता है, इसलिए यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देगी, लेकिन सच थोड़ा अलग है. दरअसल, कोलेस्ट्रॉल उन चीजों में पाया जाता है जो जानवरों से मिलती हैं, जैसे दूध, मक्खन, घी, अंडा या मांस. मूंगफली एक पौधे से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है, इसलिए इसमें खुद का कोलेस्ट्रॉल नहीं होता.

हां, इसमें फैट जरूर होता है, लेकिन हर तरह का फैट नुकसानदायक नहीं होता. मूंगफली में मौजूद ज्यादातर फैट अनसैचुरेटेड फैट होता है, जिसे दिल के लिए बेहतर माना जाता है.

मूंगफली खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मदद कर सकती है. वहीं, अच्छा कोलेस्ट्रॉल HDL बनाए रखने में भी इसका योगदान माना जाता है. इसी वजह से सीमित मात्रा में मूंगफली को हार्ट-फ्रेंडली स्नैक माना जाता है.

मूंगफली के फायदे:

इसे यूं ही गरीबों का बादाम नहीं कहा जाता. इसके अंदर सेहत का पूरा खजाना छिपा है, 

  • प्रोटीन की ताकत: इसमें भरपूर प्रोटीन होता है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है.
  • फाइबर का साथ: पेट साफ रखने और खाने को सही से पचाने के लिए इसमें अच्छा फाइबर होता है.
  • मैग्नीशियम और पोटैशियम: ये दोनों मिलकर ब्लड प्रेशर को काबू में रखने का काम करते हैं.
  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स: इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो हमारी नसों को लचीला और जवान बनाए रखते हैं.

मूंगफली खाने का सबसे सही तरीका:

  1. सादी भुनी मूंगफली खाएं: बिना नमक वाली और छिलके के साथ भुनी हुई मूंगफली सबसे बढ़िया रहती है.
  2. भिगोकर खाना: रात को एक मुट्ठी मूंगफली पानी में डालकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट खाएं. इससे पेट को ठंडक मिलती है और सारे पोषक तत्व आसानी से पच जाते हैं.
  3. हिसाब से खाएं: दिनभर में एक छोटी मुट्ठी यानी करीब पच्चीस से तीस ग्राम से ज्यादा न खाएं.
     

इसे भी पढ़ें: ब्लॉक नसों को खोलने के लिए कमाल का नुस्खा है अर्जुन की छाल का काढ़ा, यूनानी एक्सपर्ट से जानें बड़े फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peanuts For Cholesterol, Mungfali Khane Se Kya Hota Hai, Mungfali Ke Fayde, Peanuts Benefits, Peanuts For Heart Health And Skin Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com