सुबह की सैर पर निकली एक महिला के लिए वह पल जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन गया, जब करीब 180 किलो वजनी ग्रिजली भालू अचानक उसके और उसके पालतू कुत्ते के पीछे पड़ गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ने जिस तरह घबराने की बजाय धैर्य रखा, उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो के कमेंट में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
महिला और कुत्ते के पीछे पड़ा ग्रिजली भालू
जानकारी के अनुसार, यह घटना कनाडा के अल्बर्टा इलाके की बताई जा रही है. महिला अपने पालतू कुत्ते को पट्टे से बांधकर सुबह टहलने निकली थी. तभी जंगल के रास्ते पर एक विशाल ग्रिजली भालू उनके पीछे-पीछे चलने लगा. वायरल वीडियो में भालू कई बार उनकी ओर तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
महिला ने घबराने की बजाय दिखाई हिम्मत
A woman hiking in Canada nearly became a grizzly's next meal and the video circulating right now is genuinely one of the most intense wildlife encounters you will ever watch - her dog is with her, a massive grizzly is right there, and somehow she kept her head together long… pic.twitter.com/VutSzXLeXM
— Tony Lane 🇺🇸 (@TonyLaneNV) June 26, 2026
इस वीडियो को @TonyLaneNV नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 12.7M व्यूज आ गए है. वीडियो में महिला बार-बार शांत आवाज में 'No... Go Away' कहकर भालू को दूर जाने के लिए कहती है. इस दौरान उसका कुत्ता भी बार-बार पीछे मुड़कर भालू की तरफ देखता है. एक बार भालू तेजी से उनकी ओर दौड़ा, लेकिन महिला ने भागने की बजाय खुद को संभाले रखा. कुछ देर बाद भालू जंगल की ओर मुड़ गया और महिला सुरक्षित जगह की ओर निकल गई.
इलाके में जारी हुआ अलर्ट
घटना के बाद अल्बर्टा फॉरेस्ट्री एंड पार्क्स विभाग ने इलाके में भालू को लेकर चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने लोगों से आसपास के ट्रेल्स पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है.
सोशल मीडिया पर महिला की हिम्मत की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह बेहद डरावना था. दूसरे ने लिखा,'That was a young bear! If that had been a full grown animal, she might not have been so lucky!' वहीं कई लोगों ने सलाह दी कि जंगल में ट्रैकिंग के दौरान हमेशा बेयर स्प्रे साथ रखना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा की जा सके.
यह भी पढ़ें: हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं