विज्ञापन

हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

पंजाब से हरिद्वार गंगा स्नान करने आए कुछ युवकों के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, वह जंगली हाथ‍ियों के एक झुंड के पास सेल्‍फी लेने पहुंच गए. फ‍िर तो सारे हाथी उनके पीछे दौड़ पड़े. युवकों ने बहुत मुश्‍क‍िल से जान बचाई. यह वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है.  

हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो
गंगा नहाने आए युवकों के पीछे भागते हाथी, वीड‍ियो वायरल.

सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पंजाब से हरिद्वार गंगा स्नान करने कुछ युवक आए. वह जब गंगा में नहा रहे थे, तभी हरिद्वार के सप्तऋषि घाट के सामने गंगा किनारे पहुंच गए. इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है. हरिद्वार आए यात्रियों ने जब देखा कि एक हाथियों का झुंड वहां पर अपने पूरे परिवार के साथ अठखेलिया कर रहा है. उस झुंड में एक छोटा हाथी भी है. उनका मजा तब डरावना साब‍ित हो गया. जब हाथ‍ियों का झुंड उन लोगों के पीछे भागने लगा. 

सेल्‍फी लेना बना मुसीबत 

गंगा में नहा रहे  पंजाब के कुछ युवक हाथियों के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके करीब पहुंच गए.  हाथियों को देख दो  युवकों ने उनके पास जाकर हाथियों के साथ सेल्फी लेना चाहा.  गंगा स्नान करते युवक अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे. नजदीक ओर नजदीक जाते चले गए 
नजदीक आते ही युवकों को हाथियों ने देख लिया. फिर क्या था अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हाथियों ने युवकों के पीछे दौड़ लगा दी. चिंघाड़ लगाते हुए हाथियों को अपनी तरफ आते  देख युवकों की सांसे अटक गई और वो हो गया था जो उन्होंने सोचा नहीं था. युवकों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई.  

हादसा होते होते टला

वायरल वी‍ड‍ियो में साफ द‍िख रहा है क‍ि हाथ‍ियों के झुंड को अपने पीछे भागते देख सारे लड़़कों के होश उड़ गए. वह अपनी जान बचाकर भागने लगे. कुछ लड़कों के पास तक हाथी पहुंच गए. ऐसे में हाथियों को अपनी ओर आता देख दोनों युवक जान बचाकर उल्टे पांव दौड़ पड़े. एक दुखद हादसा होते होते बच गया. स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग की टीम को सूचित किया गया. वन कर्मियों ने पहुंच कर हाथियों को वहां से खदेड़ दिया और युवकों की जम कर क्लास लगाई. सेल्फी लेने की चाह ओर सोशल मीडिया अकाउंट पर हर ऐक्टिविटी को डालने की चाह का दुखद अंत होते होते बच गया.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trending News, Trending Video, Haridwar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com