विज्ञापन

भरत तिवारी को कहां कितनी गोली लगी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के दावे से पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. तमाम सवाल और सियासत के बीच भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. जिसमें साफ हो गया कि भरत तिवारी को कुल कितनी गोली और कहां-कहां लगी थी.

भरत तिवारी को कहां कितनी गोली लगी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के दावे से पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल
भरत तिवारी को कहां कितनी गोली लगी?

बिहार के सबसे चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बहस, सियासत और बयानबाजी जारी है. इस बीच भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, भरत तिवारी को कुल 5 गोलियां लगी थीं. ऐसे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस की थ्यौरी पर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं. दरअसल, भरत तिवारी की एनकाउंटर में मौत के बाद उसकी मां ने दावा किया कि पुलिस ने शुरुआती तौर पर भरत तिवारी को 2-3 गोली लगने की बात कही थी. हालांकि, अब जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ, उससे भरत तिवारी की मां के मुताबिक, पुलिस की कहानी बिल्कुल अलग है. 

भरत तिवारी के शरीर में कितनी गोली लगी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, भरत तिवारी को पुलिस एनकाउंटर में कुल 5 गोलियां लगी थीं. एक गोली भरत तिवारी के बाएं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने की ओर से लगी थी. दूसरी गोली भी बाएं जांघ के मध्य भाग में भीतर की तरफ लगी पाई गई. वहीं, तीसरी गोली दाहिनी जांघ के बीच वाले हिस्से में भीतर लगी थी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चौथी गोली दाहिनी जांघ में बाहरी हिस्से से अंदर की ओर गई थी. इसके अलावा, पांचवीं गोली बाएं पैर के मध्य भाग में पीछे की तरफ से लगी थी. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले भरत तिवारी एनकाउंटर में नया विवाद सामने आया. यह विवाद पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी को लगी गोलियों का लेकर है.

परिजनों ने दावा किया कि डॉक्टर ने अपने बयान में 4-5 गोली लगने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने गोलियों की जो संख्या बताई वह डॉक्टर के बयान से मेल नहीं खाई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने कहा, "मैं पहले भी यही कह रहा था और हमारी पूरी जनता भी यही कह रही थी कि पांच गोलियां चलाई गई थीं. और जहां तक ​​पुलिस की बात है, वे झूठ बोल रहे थे. अब आप रिपोर्ट देख सकते हैं. हर कोई सब कुछ समझता है, लेकिन इसे छिपाने और दबाने की कोशिश की गई थी. हालांकि, अब सब कुछ सामने आ गया है, पांच गोलियां चलाई गई थीं.

वहीं, सदर अस्पताल, आरा में उस समय ड्यूटी पर तैनात रहे चिकित्सक डॉ. एम.एच. अंसारी के कथित बयान के मुताबिक, जब भरतभूषण तिवारी को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया था, तब उनके शरीर पर चार से पांच गोलियों के घाव थे. डॉक्टर डॉ. एम.एच. अंसारी ने कहा कि तीन गोलियां कमर के निचले हिस्से में लगी थीं, जबकि एक गोली पेट (एब्डॉमेन) के आसपास के हिस्से में लगी थी.

मां का दावा- शुरुआत में 2-3 गोली लगने की बात आई 

ज्यादा खून बहने के कारण भरत तिवारी की हालात काफी गंभीर थी, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान भरत तिवारी की मौत हो गई. वहीं, भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी के अनुसार, शुरुआत में यह कहा गया था कि उनके बेटे को दो से तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद शरीर पर अधिक गोलियों के निशान होने की बात सामने आई. 

यह भी पढे़ं-

भरत तिवारी का परिवार नहीं सोया पूरी रात, अब किस बात का सता रहा डर? खुद किया खुलासा

भरत तिवारी का भाई बन बदला लेने की बात करने वाला बिहार पुलिस का सिपाही सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Tiwari Encounter Case, Bharat Tiwari Encounter Bihar, Bharat Tiwari Encounter, Bharat Tiwari Case, Bharat Tiwari Ara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com