गुलमर्ग में हुआ धमाका
प्रतीकात्मक चित्र
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में धमाका होने की खबर आ रही है. इस धमाके में एक शख्स की मौत की खबर आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. धमाके की सूचना मिलने के बाद जांच एजेंसियां इसकी तफ्तीश में जुट गई हैं. इस घटना को लेकर शनिवार को गुलमर्ग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास सुमली वाली ढोक में एक पोस्ट के पास एक रहस्यमयी धमाका हुआ है.
ये धमाका केसे हुआ और इसके पीछे क्या कोई साजिश थी, इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस घटना के बाद से ही सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gulmarg, Blast In Jammu And Kashmir