विज्ञापन
25 minutes ago

Nirjala Ekadashi 2026 LIVE: आज, 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में इस एकादशी को सबसे महत्वपूर्ण और कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और नियमों के साथ निर्जला एकादशी का व्रत करता है, उसे सालभर की 24 एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है. यही वजह है कि इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है.

निर्जला एकादशी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होती है. इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान विष्णु का पूजन करते हैं और सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं. इस बार निर्जला एकादशी पर भद्रा का साया भी रहने वाला है, इसलिए पूजा और शुभ कार्यों के समय को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. साथ ही जानेंगे व्रत की सही विधि, व्रत के नियम, क्या करें और क्या नहीं करें, किस चीज का दान करना शुभ माना जाता है और पारण का समय क्या रहेगा.
 

Nirjala Ekadashi 2026 LIVE: निर्जला एकादशी पर आज पूजा का शुभ मुहूर्त

  • आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह सुबह 04:05 बजे से 04:45 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक और 
  • रवि योग सुबह 05:25 बजे से शाम 04:29 बजे तक रहेगा. 

Nirjala Ekadashi 2026 Vrat ke Niyam: निर्जला एकादशी व्रत के नियम

सालभर में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं. इनमें निर्जला एकादशी का सबसे अधिक महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी एकादशी व्रतों का फल एक साथ मिल जाता है. हालांकि, व्रत के लिए कुछ जरूरी नियम भी बताए गए हैं. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, निर्जला एकादशी व्रत का संकल्प लेने के बाद एकादशी तिथि से लेकर द्वादशी तिथि तक अन्न और जल का सेवन नहीं करना चाहिए. यहां क्लिक कर पढ़ें- निर्जला एकादशी व्रत के नियम

Nirjala Ekadashi 2026: आज रहेगा भद्रा का साया

पंचांग के अनुसार, आज सुबह 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 9 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. हालांकि, आज भद्रा का निवास पाताल लोक में रहेगा. ऐसे में निर्जला एकादशी पूजा और व्रत पर इसका कोई अशुभ प्रभाव नहीं रहेगा. 

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत की तिथि

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जून 2026 को रात 8 बजकर 9 मिनट पर हुई. इसका समापन 25 जून 2026 को रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए निर्जला एकादशी व्रत आज यानी 25 जून 2026, गुरुवार को रखा जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Nirjala Ekadashi, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com