सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा डॉग छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं. इस कुत्ते का नाम Ouka है. लेकिन इंटरनेट की दुनिया में Ouka को 'फ्लाइंग डॉग' के नाम से भी जाना जाता है. इसके पीछे वजह भी खास है. बता दें कि Ouka पैराग्लाइडिंग करता है. पहली बार में इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर Ouka के उड़ान भरते हुए फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं.
इंस्टाग्राम पर लाखों लोग हैं फैन
Ouka सोशल मीडिया का बड़ा स्टार बन चुका है. इंस्टाग्राम पर उसके करीब 2.28 लाख फॉलोअर्स हैं. उसके अकाउंट पर पैराग्लाइडिंग, हाइकिंग, कयाकिंग और दूसरी एडवेंचर एक्टिविटीज की कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं. लोग Ouka की पोस्ट्स को खूब पसंद करते हैं और हर वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हैं.
नई उड़ान का वीडियो हुआ वायरलहाल ही में Ouka का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपने मालिक के साथ फ्रांस के खूबसूरत पहाड़ी इलाके Col du Granon के ऊपर पैराग्लाइडिंग करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में Ouka पूरी तरह आराम से बैठा नजर आता है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह आसमान की सैर का पूरा मजा ले रहा हो. उड़ान के दौरान उसका मालिक भी उसे प्यार से थपथपाता दिखाई देता है. ऐसे में अब ये वीडियो एक बार फिर लोगों का दिल जीत रहा है.
कैसे शुरू हुई पैराग्लाइडिंग?Ouka के मालिक पेशे से एडवेंचर फिल्म डायरेक्टर हैं. मालिक ने बताया कि उन्होंने अपने डॉग को सीधे हवा में नहीं उड़ाया था. इसके लिए डॉग को पहले करीब एक महीने तक खास ट्रेनिंग दी गई थी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दोनों ने पहली बार पैराग्लाइडिंग की. यह अनुभव इतना शानदार रहा कि इसके बाद Ouka और उसके मालिक ने कई और उड़ानें भरीं. आज पैराग्लाइडिंग उनकी पसंदीदा एक्टिविटी बन चुकी है.
सिर्फ पैराग्लाइडिंग ही नहीं, और भी हैं शौकOuka को सिर्फ आसमान में उड़ना ही पसंद नहीं है. इससे अलग उसे हाइकिंग, कयाकिंग और दूसरी आउटडोर एक्टिविटीज भी बहुत पसंद हैं. उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें वह अपने मालिक और दोस्तों के साथ पहाड़ों, नदियों और खूबसूरत जगहों पर एडवेंचर करता दिखाई देता है.
यहां देखें वीडियो-इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि Ouka ने शायद उनसे ज्यादा पैराग्लाइडिंग कर ली है. वहीं, कुछ ने Ouka को दुनिया का सबसे एडवेंचर पसंद डॉग बताया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं