सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे हाथी का बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में बेबी हाथी पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में मस्ती करता नजर आ रहा है. उसकी मासूम हरकतें देखकर लोग मुस्कुराने पर मजबूर हो रहे हैं. वहीं, पास खड़ी उसकी मां पूरे समय अपने बच्चे पर नजर रखती दिखाई देती है. इस वीडियो पर कमेंट कर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं.
कीचड़ में जमकर मस्ती करता दिखा बेबी हाथी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी हाथी पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में लेटकर लोटपोट हो रहा है. वह पूरे मजे के साथ उछल-कूद करता है और कीचड़ में खेलते हुए अपनी खुशी जाहिर करता नजर आ रहा है. उसकी मस्ती देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे इस पल का भरपूर आनंद मिल रहा है.
मां ने नहीं हटाई बच्चे से नजर
वीडियो में बेबी हाथी की मां भी उसके पास खड़ी नजर आ रही है. वह हर समय अपने बच्चे पर नजर रखी हुई है, जिससे साफ पता चल रहा है कि खेलते समय भी वह उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है. मां और बच्चे का यह खूबसूरत रिश्ता लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
वीडियो को मिल रहा खूब प्यार
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jungleelephantsanctuary7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में 'Likes playing in mud' लिखा गया है. वीडियो को अब तक 17.7 हजार से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.
कमेंट में लोगों ने लुटाया प्यार
वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'Momma, see skincare. Woosh woosh.' दूसरे ने लिखा कि देखो, यह नन्हा हाथी कितनी खुशी से खेल रहा है और उसकी मां उसे संभाल रही है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'So much fun in the mud!' कई लोग दिल वाले इमोजी बनाकर भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं