Samvidhan Hatya Diwas: देशभर में बीजेपी आज संविधान हत्या दिवस मना रही है. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में बीजेपी नेता कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा में संविधान हत्या दिवस मनाएंगे. बता दें कि भारत सरकार ने 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी की कड़वी याद में 25 जून को हर साल संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. ये नाम देने के पीछे की वजह पिछली साल गृह मंत्री अमित शाह ने बताई थी. उन्होंने कहा था कि संविधान हत्या दिवस एक कठोर निर्मम शब्द है. पढ़ें पल-पल के अपडेट्स.
Samvidhan Hatya Diwas Updates...
UP भाजपा के संगठन का चुनावी गणित
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को मिलाकर अब 54 लोगों की टीम हो गई है. टीम में 13 महिलाएं हैं. पिछली बार की तुलना करें तो ओबीसी की संख्या 16 से बढ़कर 25 हो गई है. अनुसूचित जाति की संख्या 8 से घटकर पांच रह गई है. ठाकुरों की संख्या 7 से घटकर 6 और ब्राह्मणों की संख्या 8 से घटकर 6 हो गई है. गुर्जर और भूमिहार से 3-3, वैश्य समुदाय से 2 लोगों को जगह मिली है.
1975 का आपातकाल इस गांधी मैदान में भी था-पटना में जेपी नड्डा
पटना में अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या और संविधान की हत्या देश में की गई तो उसके खिलाफ आजादी की बीज पटना में बोया गया था. जब जेपी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, तब मैं भी इसी पटना में था. 1975 का आपातकाल इस गांधी मैदान में भी था.आपातकाल के खिलाफ लडाई लड़ने का मौका मुझे भी मिला था.इमरजेंसी के लिए जस्टिस जगमोहन ने इंदिरा गांधी को दोषी ठहराया था.
Live: NCERT ने अच्छा काम किया- धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT के क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने को सही बताया. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल जैसे काले कारनामों को जानना और समझना चाहिए ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न आए इसीलिए NCERT ने इसे विषय में लाया है. NCERT ने अच्छा काम किया.
#WATCH चंडीगढ़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT के क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने पर कहा, "यह सही है। NCERT ने सही किया है। आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल जैसे काले कारनामों को जानना और समझना चाहिए ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न आए इसीलिए NCERT ने इसे… pic.twitter.com/PT35cM7KGD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
आपातकाल में क्या-क्या हुआ, जनता को पता होना चाहिए-ओपी राजभर
यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि1975 में आपातकाल लगा और सारे नेता, पत्रकार जेल गए, किसी को बोलने की इजाजत नहीं थी और संविधान को ताक पर रख दिया गया था, तो इसके बारे में जनता को जानकारी होनी चाहिए कि विपक्ष ने क्या-क्या किया है. इसके बारे में लोगों को बार-बार याद दिलाते रहना चाहिए.
#WATCH बलिया, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "...1975 में आपातकाल लगा और सारे नेता, पत्रकार जेल गए, किसी को बोलने की इजाजत नहीं थी और संविधान को ताक पर रख दिया गया था, तो इसके बारे में जनता को जानकारी होनी चाहिए कि विपक्ष ने क्या-क्या किया है और… pic.twitter.com/xtXyo9tmRn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
आपातकाल लगाकर संविधान का हनन और उत्पीड़न हुआ-यूपी के मंत्री जयवीर सिंह
यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आपातकाल लगाकर संविधान का हनन और उत्पीड़न, संविधान को नेस्तनाबूत करने का दूषित प्रयास जो कांग्रेस की सरकार के समय में किया गया, जिसका दंड पूरे देश ने झेला. यह सभी चीजें इतिहास में आनी चाहिए और वो ही आज देश के सामने प्रस्तुत हो रहा है.
Live: हरियाणा में 80 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को मिलेगा सम्मान
- हरियाणा बीजेपी गुरुवार शाम 5 बजे पंचकुला स्थित अटल सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी
- रोहतक के AMDU के टैगोर सभागार में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे.
- टैगोर सभागार में 10 जिलों के 80 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा.
- पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगेफरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.
Live: बिहार के करीब 90,000 बूथों पर होंगे कार्यक्रम
- बिहार में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राज्य के करीब 90,000 बूथों पर अलग-अलग आयोजन होंगे.
- पटना के ज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आपातकाल विरोधी आंदोलन में शामिल रहे करीब 450 'जेपी सेनानियों' और 'लोकतंत्र सेनानियों' को सम्मानित करेंगे.
- 30 जून से 6 जुलाई तक बिहार के सभी 52 संगठनात्मक जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.
- बीजेपी के युवा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के पांच प्रशासनिक प्रमंडलों में छात्र सम्मेलन भी आयोजित होंगे.
LIVE: संविधान हत्या दिवस पर यूपी में कार्यक्रम
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 26 जून को यूपी के अलीगढ़ में कार्यक्रम में होंगे शामिल.
- कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान दिया जाएगा.
- 26 जून को सुबह 11 बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में विशाल गोष्ठी का आयोजन
- इमरजेंसी से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा
lIVE: कांग्रेस को संविधान के बारे में बोलने का अधिकार नहीं-केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संविधान हत्या दिवस पर कहा कि कांग्रेस के काले कारनामे जिनके युवराज संविधान की प्रति दिखाकर देश की जनता को गुमराह कर कुछ वोट पाने में सफल रहे हैं. उनकी पार्टी की जब सरकार थी और देश की अदालत द्वारा जब इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर दिया गया, उस देश में आपातकाल लगाने का अपराध करने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी बनी. कांग्रेस को संविधान के बारे में बोलने का काई अधिकार नहीं है.
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आपातकाल पर कहा, "संविधान हत्या दिवस है। कांग्रेस के काले कारनामे जिनके युवराज संविधान की प्रति दिखाकर देश की जनता को गुमराह कर कुछ वोट पाने में सफल रहे हैं। उनकी पार्टी की जब सरकार थी और देश की अदालत द्वारा जब इंदिरा… pic.twitter.com/uAVANx0VuH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
live: आज तो बिना घोषणा के चल रहा आपातकाल-कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने NCERT के क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने पर कहा कि देश में गुमराह करने की राजनीति चल रही है. गलत बातें फैलाना और अब बच्चों को गलत पढ़ाने की कोशिश करना, उस समय जो परिस्थिति थी, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने घोषणा करके आपातकाल लागू किया था, इसे छिपाया नहीं गया था. आज तो घोषणा किए बिना ही आपातकाल चल रहा है.
#WATCH | मुंबई: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने NCERT के क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने पर कहा, "देश में गुमराह करने की राजनीति चल रही है...गलत बातें फैलाना और अब बच्चों को गलत पढ़ाने की कोशिश करना, उस समय जो परिस्थिति थी, तो उन्होंने(तत्कालीन प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/1MhXgF43mj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
इमरजेंसी का वो काला दौर कोई भी नहीं भूला-मेयर सौरभ जोशी
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि 25 जून 1975, आज भी जब लोग इस दिन को याद करते हैं तो थरथरा जाते हैं कि किस प्रकार से इंदिरा गांधी और कांग्रेस की सरकार ने संविधान की जो धज्जियां उड़ाई थीं और लोगों को जेलों में मारा गया था, प्रताड़ित किया गया था,वो काला दौर कोई भी नहीं भूला है.
#WATCH चंडीगढ़: मेयर सौरभ जोशी ने कहा, "...आज का दिन हम काला दिवस के रूप में मनाते हैं। 25 जून 1975, आज भी जब लोग इस दिन को याद करते हैं तो थरथरा जाते हैं कि किस प्रकार से इंदिरा गांधी और कांग्रेस की सरकार ने संविधान की जो धज्जियां उड़ाई थीं और लोगों को जेलों में मारा गया था,… pic.twitter.com/lSdkTcC6Xb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
NCERT की किताब में आपातकाल शामिल करना दुख की बात-सुप्रिया सुले
NCERT ने क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने पर NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि दुख की बात है कि शिक्षा और पढ़ाई में आज राजनीति लाई जा रही है.
#WATCH पुणे: NCERT ने क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर सेक्शन शामिल करने पर NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा, "दुख की बात है कि शिक्षा और पढ़ाई में आज राजनीति लाई जा रही है। बहुत दुख की बात है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
मुंबई लोकल में युवक की हत्या पर उन्होंने कहा, "ये केवल रेलवे का मुद्दा नहीं है ये आम… pic.twitter.com/d3O2iBkzA4
lIVE: आपातकाल में पत्रकारों को बैन किया था, वे कुछ लिख नहीं सकते थे- JDU सांसद संजय झा
संविधान हत्या दिवस पर पटना में JDU सांसद संजय झा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सबसे काला दिन आज का ही दिन रहा है. इस आपातकाल में विपक्ष के नेता जेल में बंद हुए और पत्रकारों को भी बैन कर दिया गया था. पत्रकार कुछ लिख नहीं सकते थे. आज कल जैसे सवाल कर रहे हैं वैसे नहीं पुछ सकते थे. कांग्रेस ने ये काम किया था.
#WATCH पटना: JDU सांसद संजय झा ने कहा, "भारतीय लोकतंत्र में सबसे काला दिन आज का ही दिन रहा है। इस आपातकाल में विपक्ष के नेता जेल में बंद हुए और पत्रकारों को भी बैन कर दिया गया था। पत्रकार कुछ लिख नहीं सकते थे। आज कल जैसे सवाल कर रहे हैं वैसे नहीं पुछ सकते थे। कांग्रेस ने ये काम… pic.twitter.com/RjTdHTmNiw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
Live: जनता कभी कांग्रेस और इंदिरा गांधी को माफ नहीं करेगी- मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन है. आज के ही दिन इंदिरा गांधी ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया. सभी चीजों पर संवैधानिक हक खत्म कर दिए और आपातकाल लागू कर दिया. जनता कभी कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी को माफ नहीं करेगी.
#WATCH पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन काला दिन है। आज के ही दिन इंदिरा गांधी ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया। सभी चीजों पर संवैधानिक हक खत्म कर दिए। आपातकाल लागू कर दिया...जनता कभी कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी को… pic.twitter.com/RsVH6JL431
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
Live: आपातकाल भारत के इतिहास के सबसे काले दौर में से एक-पीएम मोदी
संविधान हत्या दिवस पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज के दिन हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे काले दौर में से एक, यानी 'आपातकाल' के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती से रक्षा की. आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था. इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताएं छीन ली गईं, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई गई.
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Today, we pay homage to all those who steadfastly defended democratic values during one of the darkest chapters in India’s history, the Emergency. The Emergency was a direct assault on our Constitution. It witnessed the suspension of civil… pic.twitter.com/cOm0anQzhB
— ANI (@ANI) June 25, 2026
Live: 9वीं के छात्र NCERT की नई किताब में पहली बार इमरजेंसी के बारे में पढ़ेंगे
NCERT की नई किताब में पहली बार इमरजेंसी का अध्याय शामिल किया गया है. 9वीं क्लास की नई सोशल साइंस बुक में छात्रों को 1975 का आपातकाल पढ़ाया जाएगा.किताब में लिखा है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन PM इंदिरा गांधी की सलाह पर आपातकाल लागू हुआ था. इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे विवादास्पद दौर बताया गया है.
Live: जेपी नड्डा आज 450 जेपी सेनानियों को करेंगे सम्मानित
संविधान हत्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना में करीब 450 जेपी सेनानियों को सम्मानित करेंगे.
Live: संविधान हत्या दिवस एक कठोर निर्मम शब्द
गृह मंत्रालय ने कई सुझावों के आधार पर सोचा कि संविधान हत्या दिवस एक कठोर निर्मम शब्द होगा. इसीलिए ये नाम रखा गया.
Live: देश कांग्रेस के अन्याय और अत्याचार को कभी नहीं भूलेगा-अमित शाह
पिछले साल संविधान हत्या दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश ‘आपातकाल' में कांग्रेस द्वारा किए गए अन्याय और अत्याचार को कभी भूल नहीं पाएगा.
Live: आपातकाल नागरिक अधिकारों पर गहरा प्रहार-सीएम योगी
कांग्रेस पर हमलावर सीएम योगी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेस के आपातकाल के अंधेरे ने अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों पर गहरा प्रहार किया.
Live: देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने की कोशिश में लगाया 'आपातकाल' -सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के तौर पर दर्ज है, जब देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने की कोशिश में 'आपातकाल' लगाया गया था.
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath tweets, "25 June 1975 stands as a dark chapter in the history of Indian democracy, when the 'Emergency' was imposed in an attempt to crush the constitutional soul of the nation. The darkness of the 'Emergency' imposed by the Congress in the… pic.twitter.com/gudx7NyJ90
— ANI (@ANI) June 25, 2026