रुग्राम के व्यस्त चौराहे पर एक यात्री सिटी बस के सामने आकर खड़ा हो गया. उसकी शिकायत थी कि बस का कंडक्टर गेट नहीं खोल रहा. बात इतनी बढ़ गई कि बीच सड़क पर हंगामा शुरू हो गया, ट्रैफिक रुक गया और आखिरकार पुलिस को दखल देना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
साहिल मनचंदा की रिपोर्ट...
बस के सामने खड़ा हुआ यात्री
दरअसल, गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर एक यात्री अचानक सिटी बस के सामने आकर खड़ा हो गया. आरोप है कि उसने कई बार गेट खोलने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर ने उसकी बात नहीं सुनी. इससे नाराज होकर वह सड़क के बीच में ही बस के आगे खड़ा हो गया.
गेट खुलवाने की जिद बनी हंगामे की वजह
यात्री गेट खुलवाने की जिद पर अड़ गया. इस दौरान उसकी बस ड्राइवर से बहस भी हो गई. देखते ही देखते मामूली विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया. व्यक्ति लगातार कहता रहा कि उसे बस में चढ़ने दिया जाए, लेकिन ड्राइवर अपनी जगह पर अड़ा रहा.
बस के बीच चौराहे पर रुक जाने से ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया. आसपास के लोग जाम में फंस गए और हालात कुछ देर के लिए बेकाबू जैसे हो गए. कई वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि मुख्य सिग्नल पर बस के रुकने से रास्ता बंद हो गया था.
यात्री ने बनाया वीडियो
हंगामे के दौरान यात्री ने खुद ही मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. उसने वीडियो में हरियाणा ट्रांसपोर्ट पर मनमानी करने के आरोप लगाए और कहा कि यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है. स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर गुरुग्राम पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और किसी तरह मामला शांत कराया. इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं