विज्ञापन

नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

दांत से नाखून चबाने की आदत कितनी नुकसानदायक हो सकती है, इसका अनोखा सबक एक टीचर ने बच्चों को माइक्रोस्कोप के जरिए दिया. नाखूनों में छिपी गंदगी और जर्म्स देखकर छात्र भी हैरान रह गए, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
Social Media

दांत से नाखून चबाने वालों को ये खबर ध्यान से पढ़नी और फिर देखनी चाहिए. कभी कभी किसी टीचर की सीख कुछ ऐसा कर जाती है कि बच्चों के सोचने समझने का नजरिया बदल जाता है. बहुत सी ऐसी बातें, जो माता पिता बार-बार चिल्ला चिल्ला कर नहीं सिखा पाते वो टीचर का एक प्रयोग आसानी से सिखा देता है. सोशल मीडिया पर एक टीचर वायरल हो रहा है. जो दांत से नाखुन चबाने वाले बच्चों को इंटरेस्टिंग तरीके से इसके नुकसान बता देता है.

जब बच्चों ने खुद देखा गंदगी का सच

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक टीचर बच्चों के नाखून से मेल कलेक्ट करता है. उसके बाद एक सिंपल से माइक्रोस्कोप के नीचे उस मेल को रखकर बच्चों को स्लाइड दिखाता है. आमतौर पर जो नाखून बाहर से साफ नजर आते हैं, उनमें भी कई तरह की गंदगी और छोटे छोटे मौजूद हो सकते हैं. जब छात्रों ने माइक्रोस्कोप के नीचे ये सब देखा तो वो हैरान रह गए. शिक्षक ने इस मौके का इस्तेमाल बच्चों को ये समझाने के लिए किया कि हाथों को नियमित रूप से धोना और नाखूनों को समय-समय पर काटना क्यों जरूरी है. उन्होंने बताया कि कई बार हम जिन चीजों को साफ समझते हैं. उनमें भी ऐसे जर्म्स हो सकते हैं जो बीमारियों का कारण बनते हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

इस अनोखे तरीके का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लोगों का कहना है कि हाईजीन के बारे में लंबा भाषण देने की बजाय बच्चों को सच्चाई दिखाना ज्यादा बेहतर है. कई यूजर्स ने लिखा कि बच्चों को जब किसी चीज को अपनी आंखों से देखने का मौका मिलता है. तो वो उसे बेहतर तरीके से समझते और याद रखते हैं. कुछ लोगों ने इसे साइंस और लाइफस्किल्स का बेहतरीन मेल बताया. जबकि कई ने कहा कि ऐसे एक्सपेरिमेंट स्कूलों में रेगुलर रूप से होने चाहिए.

यह भी पढ़ें:- कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Germs In Nails
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com