विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2021

बिल्ली ने मानी चिड़िया से हार, बिल्ली और चिड़िया की नोकझोंक का ये Video देख आप नहीं रोक पाएंगे हंसी

बिल्ली और चिड़िया के बीच की ये नोकझोंक देखकर यकीनन आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. 44 सेकंड के इस वायरल वीडियो में बिल्ली को दो चिड़िया मिलकर परेशान करती हुई नजर आ रही हैं.

बिल्ली ने मानी चिड़िया से हार, बिल्ली और चिड़िया की नोकझोंक का ये Video देख आप नहीं रोक पाएंगे हंसी
बिल्ली ने मानी चिड़िया से हार, बिल्ली और चिड़िया की नोकझोंक का ये Video देख आप नहीं रोक पाएंगे हंसी

ये गाना तो आपने सुना ही होगा 'झूठ बोले कौवा काटे', अब झूठ बोलने पर कौवा काटेगा या नहीं ये तो नहीं पता, लेकिन अगर कोई मैगपाई पक्षियों के घोंसले की तरफ जाने की कोशिश करे तो वो जरूर काटने को दौड़ेंगे. यकीन न आए तो सोशल मीडिया पर पिछले कुछ घंटों में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए.

बिल्ली और चिड़िया के बीच की ये नोकझोंक देखकर यकीनन आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. 44 सेकंड के इस वायरल वीडियो में बिल्ली को दो चिड़िया मिलकर परेशान करती हुई नजर आ रही हैं. वैसे तो बिल्ली को बेहद चालाक जानवर कहा जाता है, जो अपने शिकार को यूं जाने नहीं देती. लेकिन यहां तो पांसा उल्टा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. 

दरअसल, नीदरलैंड के एक यूजर Buitengebieden ने बिल्ली और चिड़िया की क्यूट नोकझोंक का ट्विटर पर ये वीडियो कुछ घंटों पहले शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. शेयर करने वाले यूजर ने वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कि मेरी तो इसे देखकर हंसी ही नहीं रुक रही. वीडियो में सुनहरे रंग की एक बिल्ली रेलिंग पर चढ़ी हुई नज़र आ रही है.

बिल्ली के दोनों तरफ लंबी पूंछ वाली सफेद और काले रंग की दो चिड़िया बिल्ली को लगातार छेड़ रहीं हैं. वीडियो में बिल्ली जैसे ही किसी एक चिड़िया को पकड़ने की लिए आगे बढ़ती तो दूसरी चिड़िया बिल्ली की पूंछ छू कर भाग जाती है. 44 सेकेंड तक चली इस नोकझोंक के बाद आखिरकार बिल्ली को थकहार कर रेलिंग से उतरना पड़ा. 

देखें Video:

आपको बता दें कि वीडियो में नजर आ रही काली सफेद लंबी पूछ वाली चिड़िया को मैगपाई बर्ड भी कहा जाता है. अपने घोंसले को बचाने के लिए कई बार ये पक्षी आक्रामक भी हो जाते हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को देखकर ज्यादातर लोगों ने कुछ इसी तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि शायद ये पक्षी अपना घोंसला बचाने के लिए बिल्ली को भगा रहे हैं. ट्विटर पर वायरल हो चुके इस वीडियो को अब तक 83 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Birds Cute Video, Cat Bird Fight, Cat Bird Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com