बच्चे भगवान का रूप होते हैं और जब बच्चे किसी की मदद करते हैं, तो ऐसा लगता है मानो साक्षात भगवान ही आपकी मदद के लिए आ गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा कई सारी चिड़ियों को एकसाथ खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहा है. ये वीडियो देखने में काफी प्यारा है. इस वीडियो को देखने के बाद हम सभी को इस बच्चे से ये सीख मिलेगी कि हमें भी भूखे जानवरों और पशु-पक्षियों को खाना खिलाना चाहिए. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दयालुता...बच्चों को दयालु होना सिखाएं. दुनिया रहने के लिए एक अलग जगह होगी. वीडियो में आप देख सकते हैं एक चोटा सा बच्चा कटोरी में खाना लेकर बैठा है और सामने बैठी चार चिड़ियों को एक-एक करके खिला रहा है. सभी चिड़ियों ने जिस तरह से बच्चे के सामने अपना मुंह खोला हुआ है उसे देखकर यही लगता है कि सभी बहुत भूखी हैं. बच्चा भी बहुत प्यार से इन सबको खाना खिला रहा है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
देखें Video:
Kindness...
— Susanta Nanda (@susantananda3) December 5, 2021
Teach kids to be kind. The world will be a different place to live pic.twitter.com/R3deWLjbPi
इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वीडियो हम सभी के लिए एक मिसाल पेश कर दी है. इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा – बच्चे सच में भगवान का रूप होते हैं. दूसरे ने लिखा- इस दुनिया में पशु-पक्षी सभी दोस्त हैं, बस आपको प्यार करना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं