सेब का हलवा
NDTV
सर्दियों का मौसम आते ही रसोई में कुछ मीठा और गरमा-गरम बनाने का मन अपने आप हो जाता है. अगर आप रोज की चावल या साबूदाना की खीर खाकर बोर हो चुके हैं, तो कुछ हटके ट्राई करना बनता है. यहां एक ऐसी यूनिक रेसिपी की रेसिपी बताई गई है, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ झटपट बनकर तैयार हो जाती है.
सेब का हलवा यह डेजर्ट न सिर्फ बच्चों को बहुत पसंद आएगा, बल्कि घर आए मेहमानों के सामने भी आप इसे शान से परोस सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है और खास बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगी सामग्री लाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- ताजे सेब (लगभग 2 से 3)
- दूध (2 से 2.5 कप)
- घी (2 छोटे चम्मच)
- चीनी (स्वादानुसार)
- ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू और किशमिश)
- इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले सेब को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
- अब पिलर या चाकू की मदद से इसका छिलका पूरी तरह उतार दें, इसके बाद, कद्दूकस का उपयोग करके छिले हुए सेब को बारीक कस लें.
- गैस पर एक पैन या कड़ाही गर्म करें और उसमें एक चम्मच घी डालें.
- घी पिघलने पर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें, जब ये भुन जाएं, तो इन्हें एक अलग प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब उसी बचे हुए पैन में थोड़ा सा घी और डालें, इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब मिला दें.
- आंच को बिल्कुल धीमा रखें और इसे लगभग 1 से 2 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भून लें, ताकि इसका कच्चापन निकल जाए.
- इसके बाद, पैन में चीनी डाल दें, चीनी को धीमी आंच पर पिघलने और कैरेमलाइज होने दें, जिससे बहुत ही बढ़िया रंग और स्वाद आएगा.
- अब इसमें धीरे-धीरे दो से ढाई कप दूध उड़ेल दें, इसे अच्छी तरह चलाएं.
- दूध में उबाल आने पर वह थोड़ा बहुत फट भी जाए, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे खीर का टेक्सचर और अधिक स्वादिष्ट और रबड़ीदार हो जाता है.
- अब इसमें इलायची पाउडर छिड़क दें.
- मिश्रण को तब तक लगातार चलाते रहें जब तक कि सेब सारा दूध अच्छी तरह सोख न ले और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
- अब पहले से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स इसमें मिला दें और गैस बंद कर दें.
- स्वादिष्ट और खुशबूदार सेब की हलवा बनकर तैयार है.
- इसे गरमा-गरम या ठंडा परोसें.
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें धनिया-आलू की चटपटी चटनी, हर खाने का बढ़ा देगी स्वाद
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News