Bengaluru Volkswagen Polo Repair Estimate: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जो इन दिनों सुर्खियों में है. इंटरनेट पर हाल ही में एक शख्स ने अपनी आपबीती बताई है, जिसे जानकर आपके 'चेहरे की भी हवाइयां उड़ जाएंगी'. दरअसल, कुछ दिन पहले बेंगलुरु में हुई मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ के पानी में हजारों वाहन डूब गए थे, लेकिन Volkswagen Polo Hatchback कार की खबर सुर्खियों में थी. कार के मालिक कुछ दिन पहले ही कार को रिपेयरिंग सेंटर भेजा था, लेकिन उसके बाद जो बिल आया, उसे देखकर कार मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई.
आपने अभी तक सिर्फ यही सुना होगा कि, किसी व्यक्ति का बिजली बिल लाखों रुपये में आया है, लेकिन क्या आपने कभी किसी कार रिपेयरिंग का बिल उसकी कीमत से 2 गुना तक आते देखा है? यूं तो किसी भी सामान को रिपेयर कराने का कितना ही खर्चा बनता होगा? इस दौरान किसी सामान को ठीक करवाने या फिर मरम्मत करवाने की कीमत उस सामान से दोगुनी होने का तो कोई लॉजिक ही नहीं बनता है, लेकिन ऐसा हुआ है बेंगलुरु में, जहां 11 लाख रुपये की कार को रिपेयर करने का खर्च 22 लाख रुपये बताया गया. इस बात की जानकारी खुद पोलो के मालिक अनिरुद्ध गणेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर दी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले एमेजॉन में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत अनिरुद्ध गणेश ने LinkedIn पर पोस्ट कर बताया कि, उन्होंने अपनी Volkswagen कार को रिपेयर होने के लिए रिपेयरिंग सेंटर भेजा था. उन्होंने बताया कि, कार की कीमत 11 लाख रुपये है, लेकिन कार रिपेयरिंग सेंटर ने उन्हें 22 लाख का बिल थमा दिया, जिसके बाद उन्होंने बीमा कंपनी से भी संपर्क साधा. हैरानी की बात तो यह है कि, सर्विस सेंटर ने डैमेज कार के लिए दस्तावेज तैयार करने के एवज में उनसे ही 44,840 रुपये की मांग कर डाली.
बताया जा रहा है कि, अनिरुद्ध गणेश ने दोबारा से ई-मेल भेजकर फॉक्सवैगन मैनेजमेंट को अपनी समस्या बताई, जिसके बाद कंपनी ने इस मामले को 5 हजार रुपये में सेटल कर दिया, जिसके बाद से अनिरुद्ध गणेश का पोस्ट इंटरनेट पर हवा की तरह फैल रहा है.
* ""बीच सड़क जाम लगाकर सड़क पर घूमती दिखीं 3 शेरनियां, टूरिस्टों की अटकी सांसें
* 'Video: जेब्रा बनकर जंगल में गेड़ी मार रहा था शख्स, अचानक सामने आईं शेरनियों ने ले लिया रडार पर...
* "Video: बीच सड़क 'ताऊ' का रोमांटिक डांस देख, 'ताई' ने भी काट दिए धर्राटे!
देखें वीडियो- कृति खरबंदा और कैलाश खेर एयरपोर्ट पर आए नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं