सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं, कुछ वीडियो जहां इमोशनल कर देते हैं, तो कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग अटेंडेंट अपने रिटायरमेंट पर आखिरी घंटी बजाते नजर आ रहे हैं. एक्स पर इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने अकाउंट '@anandmahindra' से शेयर किया है.
ये भी पढ़ें:-सड़क पर प्लेन वाला मजा! केरल सरकार की नई लग्जरी बस में मिलेगी फ्लाइट जैसी सर्विस, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
38 साल का सफर और वो आखिरी घंटी
वीडियो के मुताबिक, 38 सालों तक जिस इंसान ने निस्वार्थ भाव से पूरे स्कूल का ख्याल रखा, जब उसकी विदाई का पल आया तो पूरा कैंपस तालियों की गूंज से भर गया. इमोशनल कर देने वाला वीडियो आज हर किसी की आंखें नम कर रहा है. आनंद महिंद्रा द्वारा एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आखिरी घंटी...जिंदगी भर की सेवा. बेंगलुरु के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल का ये दिल छू लेने वाला पल मुझे लगभग एक साल बाद देखने को मिला. स्कूल के एक कर्मचारी, जिन्हें प्यार से 'दास अंकल' कहा जाता था, 38 साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे थे. अपने रिटायरमेंट के आखिरी दिन, उन्होंने अपनी घड़ी देखी और स्कूल की बड़ी घंटी आखिरी बार बजाई. स्टूडेंट्स ने घंटी की हर आवाज को गिना और फिर खुशी से चिल्लाने और तालियां बजाने लगे. टीचर्स भी इसमें शामिल हो गए. उनके चेहरे पर गर्व और स्कूल के साथ उनका गहरा जुड़ाव साफ दिख रहा था. मैं भी ये देखकर इमोशनल हो गया.'
A final bell. A lifetime of service.
— anand mahindra (@anandmahindra) September 7, 2026
I only just came across this moving moment from Bishop Cotton Girls' School in Bengaluru, nearly a year after it happened.
A school attendant, affectionately known as “Das Uncle,” was retiring after 38 years of service.
On his final day,… pic.twitter.com/jSQRzJbZqu
छात्राओं की गिनती और तालियों की गूंज
वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीचर्स और स्टूडेंट्स सभी ने मिलकर बुजुर्ग स्कूल अटेंडेंट के इतने सालों के समर्पण और प्यार को सलाम किया. इस भावुक कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'जब हमारे स्कूल हर कर्मचारी को ऐसा सम्मान देना सिखाते हैं, तो देश का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिखाई देता है.' 49 सेंकड के इस वीडियो को अब तक 4 लाख 52 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-दांत साफ करते-करते मुंह के अंदर की फिल्म बनाएगा ये ब्रश, कीमत इतनी कि नया IPhone आ जाए!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं