Myanmar National Airlines Firing Case: म्यांमार (Myanmar) में हैरान कर देने वाली एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां जमीन से एक गोली फायर की गई, जो करीब 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन में बैठे एक शख्स को लग गई. यह घटना म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के विमान की है, जो म्यांमार के लोइकाव (पूर्वी राज्य काया की राजधानी) में उतरने वाला था. सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें पैसेंजर खून से लथपथ दिखाई दे रहा है. इस घटना के बाद, म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के कार्यालय ने घोषणा की, कि वो इस रूट पर उड़ान सर्विस को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर रहा है.
यहां देखें पोस्ट
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बताया जा रहा है कि, जमीन से एक गोली फायर की गई जो प्लेन में बैठे एक शख्स को लग गई, वो भी उस वक्त जब प्लेन करीब 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. एक समाचार एजेंसी अनुसार, यह घटना तब घटी जब म्यांमार नेशनल एयरलाइंस (Myanmar National Airlines) का एक प्लेन 63 पैसेंजर को लेकर लोइकाव (पूर्वी राज्य काया की राजधानी) एयपोर्ट पर उतरने वाला था. अधिकारियों के मुताबिक, घटना में 27 वर्षीय पैसेंजर बुरी तरह घायल हो गया, जो नायपिटाव से लोइकाव की यात्रा कर रहा था. लैंडिंग के तुरंत बाद जख्मी पैसेंजर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.
म्यांमार सैन्य परिषद ने करेनी नेशनल प्रोग्रेसिव पार्टी (केएनपीपी) और पीपुल्स डिफेंस फोर्स पर विमान पर गोलीबारी का आरोप लगाया. हालांकि, केएनपीपी ने कथित तौर पर कहा है कि उनके संगठन का इससे कोई लेना देना नहीं है. दोनों ही समूहों ने आरोपों से इनकार किया है.
इस घटना से जुड़ी तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'Cabin_crew_club' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि गोली विमान की बाहरी परत को भेद करती हुई यात्री को जा लगी. एक अन्य तस्वीर में विमान में बैठा वह यात्री भी दिखाई दे रहा है, जिसे गोली लगी. तस्वीर में देखा जा सकता है कि बहते खून को किसी कपड़े से रोकने की कोशिश कर रहा है.
* ""'चार आने की मुर्गी, बारह आने का मसाला' 11 लाख की कार, रिपेयरिंग का बिल 22 लाख
* 'Video:VIDEO: King Cobra को Kiss करना पड़ा भारी, फन फैलाकर होठों का किया ऐसा हाल देखकर कांप जाएगी रूह
* "इस कारपेट में सामने रखा हुआ है एक मोबाइल फोन, क्या आपकी है बाज की नजर?
देखें वीडियो- रैपर उगेन नामग्याल भूटिया (यूएनबी) ने बनेगा स्वस्थ इंडिया में दी शानदार प्रस्तुति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं