Viral Video: केरलम के फेमस श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में 23 सितंबर को अनोखा नजारा देखने को मिला. डूबता हुआ सूरज एक-एक करके मंदिर की सभी 5 खिड़कियों से होकर गुजरा. ऐसा दृश्य विषुव के दिन साल में सिर्फ दो बार दिखाई देता है, जिसके गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े. आनंद महिंद्रा ने खुद इसका वीडियो शेयर है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विषुव क्या है? साल में किन 2 दिन होता है?
विषुव साल का वह समय है जब सूर्य की किरणें इक्वेटर पर ठीक वर्टिकल पड़ती हैं, जिसके वजह से पूरी पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि लगभग बराबर होती है. पहला विषुव लगभग 21 मार्च को होता है, जो नोर्थन हेमिसपियर में वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है. जबकि दूसरा विषुव लगभग 23 सितंबर को होता है, जो शरद ऋतु का संकेत देता है.
Today is the Equinox.
— anand mahindra (@anandmahindra) September 23, 2026
At the magnificent Padmanabhaswamy Temple in Kerala, the setting sun performs a spectacle its builders engineered centuries ago by appearing, one by one, through the openings of its precisely aligned gopuram.
Ancient astronomy & engineering but… pic.twitter.com/iclzz2nHbE
मंदिर का निर्माण इसी को ध्यान में रखकर हुआ
मंदिर की मीनार का निर्माण सूर्य की इस इक्वेटर मोशन के बिल्कुल अनुरूप है ताकि अस्त होते समय सूर्य मंदिर की सभी मीनारों की खिड़कियों से होकर गुजरे. क्योंकि बाकी दिनों में सूर्यास्त या तो दक्षिण या टॉवर के उत्तर में होता है. इसी वजह से इस मंदिर को मंदिर वास्तु कला का अनूठा नमूना कहा जाता है.
पहले सबसे ऊपरी खिड़की में आता है नजर
सबसे पहले सूर्य मंदिर की सबसे ऊपरी खिड़की में नजर आता है और फिर धीरे-धीरे नीचे वाली खिड़कियों से होकर गुजरता है. इस नजारे को देखने वाल लोग बताते हैं कि जब डूबता सूरज तीसरे खिड़की में प्रवेश करता है दृश्य एकदम अद्भुत हो जाता है. धीरे-धीरे वो बाकी दो खिड़कियों से गुजरता और फिर दिन छिप जाता है.
यह भी पढ़ें:- भारत आकर 1 दिन में कितने रुपये खर्च कर देते हैं विदेशी मेहमान? सिडनी की महिला ने बताया चेन्नई घूमने का खर्चा
यह भी पढ़ें:- भारत में जहां थार-फॉर्च्यूनर से जाने के लिए 10 बार सोचते हैं लोग, वहां ऑटो लेकर घूमने पहुंचे इंग्लैंड के 2 टूरिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं