अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस
वाशिंगटन:
अमेरिकी राष्ट्रपति माइक पेंस ने प्रसारित हुए एक साक्षात्कार में ईरान को चेतावनी दी कि वो डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के ‘संकल्प की परीक्षा’ न ले. अमेरिका ने कुछ दिन पहले बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर ईरान पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं. ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में काफी गिरावट आई है. ट्रंप ने वादा किया था कि वो अमेरिकी हितों को लेकर ईरान के अड़ियल रवैये के खिलाफ सख्त रुख अपनाएंगे.
पेंस ने एबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘कैलेंडर पर नजर रख ईरान ये बेहतर से समझ सकता है कि ओवल ऑफिस में नए राष्ट्रपति आ चुके हैं. और ये ईरान के लिए बेहतर होगा कि वो नए राष्ट्रपति के संकल्प का इम्तिहान न ले.’’ इससे पहले ट्रंप प्रशासन में पेंटागन प्रमुख जेम्स मेटिस ने पिछले हफ्ते एलान किया था कि ईरान ‘‘दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद’’ का केंद्र है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, माइक पेंस, ईरान, डोनाल्ड ट्रंप, America, Mike Pence, Iran, Donald Trump