US Cuts Tariffs on India: अमेरिका ने भारत पर लगाए टैरिफ को घटा दिया है. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी शुल्क मौजूदा 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि भारत अमेरिका के खिलाफ शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया' उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद.''
मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं. मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मोदी ने कहा, ‘‘मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं.''
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से मित्रता व उनके प्रति सम्मान के मद्देनजर तथा उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका जवाबी शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा.” उन्होंने कहा कि भारत भी इसी तरह अमेरिका के खिलाफ अपनी शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
ट्रंप के अनुसार, इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने काफी बड़े स्तर पर अमेरिकी उत्पादों को खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है. उन्होंने कहा कि इसमें 500 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की खरीद शामिल है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ हमारे पहले से शानदार संबंध और मजबूत होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और मैं काम करके दिखाते हैं. अधिकतर लोगों के बारे में यह बात नहीं कही जा सकती.”
US Cuts Tariffs on India Live Update:
अमेरिका-भारत समझौते को यूएसआईएसपीएफ ने बताया महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम
यूएस–इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) ने भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने और द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के बाद यह घोषणा की. उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता हुआ है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले जवाबी शुल्क को घटा दिया है.
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को पीयूष गोयल ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए बधाई दी और कहा कि यह दो समान विचारधारा वाले निष्पक्ष व्यापार करने वाले लोकतंत्रों की शक्ति को दर्शाता है.
Congratulations to Prime Minister @NarendraModi ji and President @RealDonaldTrump, as well as to the people of India and the United States, on the landmark trade agreement. This reflects the power of two like-minded, fair-trading democracies working together for shared…
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 2, 2026
महत्वपूर्ण साझेदारी की बड़ी जीत: क्वात्रा
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक एक्स पोस्ट में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए एक बड़ी जीत बताया है.
A big WIN for a consequential partnership under the leadership of Prime Minister Narendra Modi @narendramodi and President Donald Trump @POTUS
— Amb Vinay Mohan Kwatra (@AmbVMKwatra) February 2, 2026
India and USA announce trade deal
creating vast new opportunities for the two economies and the people of our two great nations.… https://t.co/kzuwBm25KX
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी है: अश्विनी वैष्णव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका और भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं. दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं. भारत और अमेरिका के पास शांति और विकास के लिए मिलकर काम करने की अपार क्षमता है. साथ ही दोनों देश मिलकर ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर सकते हैं और ऐसे समाधान तैयार कर सकते हैं जिनसे दुनिया को लाभ होगा.
NDTV से अमेरिकी राजदूत बोले- दोनों देशों के लिए यह अविश्वसनीय रात
ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाए जाने के बाद अमेरिकी राजदूत ने NDTV से खास बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, दोनों देशों के लिए आज की रात अविश्वसनीय है, आज की रात जश्न की रात है.
US Reduced Tariffs on India: कल शेयर मार्केट में आएगा बूम
भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ घटाए जाने का असर शेयर मार्केट पर भी पड़ेगा. मंगलवार को शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है. भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए राहत भरी बात होने के साथ ही साथ ही भारतीय शेयर बाजार के लिए भी ट्रिगर पॉइंट साबित हो सकता है और मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है.
US Reduced Tariffs on India: कांग्रेस का तंज- भारत को हर बात ट्रंप से पता चलती है
कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब 'ट्रंप -निर्भरता' है क्योंकि भारत को हर बात ट्रंप या उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से पता चलती है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक दूसरे से बात की है. यह जानकारी भारत की ओर से नहीं बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई है.'उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है.'
US Reduced Tariffs on India: अमेरिकी टैरिफ घटाए जाने पर क्या बोल रहे एक्सपर्ट
🔴WATCH LIVE | अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, PM मोदी के बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान https://t.co/MPgAJcbnfK
— NDTV India (@ndtvindia) February 2, 2026
US Reduced Tariffs on India: भारत शांति के लिए ट्रंप के प्रयासों का समर्थन करता हैः मोदी
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं. वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं.'
US Reduced Tariffs on India: पीएम मोदी ने टैरिफ घटाने पर जताई खुशी, ट्रंप को कहा- शुक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाने की घोषणा किए जाने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, 'आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद.'
US Reduced Tariffs on India: ट्रंप ने ट्रूथ सोशल के पोस्ट में क्या कुछ लिखा
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की. वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं!'
प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका टैरिफ शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा. वे भी इसी प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के अलावा, "अमेरिकी उत्पाद खरीद" के उच्च स्तर पर प्रतिबद्धता भी जताई है.'
US Cuts Tariffs on India: अब भारतीय उत्पादों पर 18 फीसदी टैरिफ लगेगा
पीएम मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ घटाने इसकी घोषणा की है. उन्होंने साफ किया है कि अब भारत पर 25 फीसदी नहीं, बल्कि 18 फीसदी टैरिफ ही लगेगा.