विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 50 की जगह अब 18% लगेगा, PM मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा ऐलान

यूएस प्रेसीडेंट ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है.

पीएम मोदी ने ट्रंप को टैरिफ कम करने के लिए धन्यवाद दिया है.
  • अमेरिका ने भारत पर टैरिफ शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति व्यक्त की है
  • ट्रंप के अनुसार, भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई है
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ट्वीट के माध्यम से टैरिफ घटाने के लिए धन्यवाद दिया है

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को घटा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने साफ किया है कि अब भारत पर 50 फीसदी नहीं, बल्कि 18 फीसदी टैरिफ ही लगेगा. पीएम मोदी ने ट्रंप को ट्वीट कर धन्यवाद दिया है. 

वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेगा भारत

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की. वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं!'

टैरिफ कम करने पर ऐलान

यूएस प्रेसीडेंट ने आगे लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका टैरिफ शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा. वे भी इसी प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के अलावा, "अमेरिकी उत्पाद खरीद" के उच्च स्तर पर प्रतिबद्धता भी जताई है.'

Latest and Breaking News on NDTV

'हम काम करने वाले'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध आगे चलकर और भी मजबूत होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!'

अमेरिकी टैरिफ कम होने पर PM मोदी का पहला पोस्ट, ट्रंप का कुछ इस तरह किया शुक्रिया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Pm Modi, India Us Trade Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com