विज्ञापन
3 minutes ago
नई दिल्ली:

Grammys 2026 Live Updates: 68वें  ग्रैमी अवॉर्ड्स आज यानी 1 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में चल रहा है, जिसमें दलाई लामा ने अपने ऑडियो बुक मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का अपना पहला ग्रैमी जीत लिया है. वहीं के पॉप डीमन हंटर्स के गोल्डन गाने ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया है. जबकि कई भारतीय कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किए हैं.

14वें दलाई लामा ने ग्रैमी के 68वें एडिशन में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता. उन्होंने अपने स्पोकन-वर्ड एल्बम मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंसऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का अवॉर्ड जीता. इसके साथ ही वह ग्रैमी में पहली बार जीतने वाले दूसरे लोगों में शामिल हो गए, जिनमें KPop डेमन हंटर्स और स्टीवन स्पीलबर्ग भी शामिल हैं.

आज जब म्यूजिक इंडस्ट्री अपने सबसे बड़े सेलिब्रेशन के लिए एक साथ आई है. केंड्रिक लैमर, लेडी गागा, सबरीना कारपेंटर, सर्कट और जैक एंटोनॉफ जैसे नामों वाली नॉमिनेशन लिस्ट ने फैन्स को खासी एक्साइटमेंट दी है. इस साल की सेरेमनी में दो नई कैटेगरी भी शुरू की गई हैं - बेस्ट एल्बम कवर और बेस्ट ट्रेडिशनल कंट्री एल्बम. पहले की बेस्ट कंट्री एल्बम का नाम बदलकर ऑफीशियल बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम कर दिया गया है.

भारतीय कलाकारों ने एक बार फिर ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपनी खास जगह बनाई है, जिसमें अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति और चारू सूरी जैसे नॉमिनी शामिल थे, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर पाए. उस मंच तक पहुंचना भी कोई छोटी बात नहीं.

Grammy Awards 2026 LIVE Updates: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 Red Carpet, Performances, Winner Updates

Grammy 2026 Live Updates: भारत के हाथ नहीं लगा ग्रैमी, चारों आर्टिस्ट खाली हाथ

ग्रैमी के लिए नॉमिनेटेड भारतीय आर्टिस्ट शक्ति, अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया और चारू सूरी ग्रैमी 2026 में जीत हासिल नहीं कर पाए.

Grammy Awards 2026 Live Updates: बैड बनी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

ग्रैमी 2026 में अपने एक्सेप्टेंस स्पीच के दौरान "ICE OUT" कहने के बाद बैड बनी को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Grammy Award 2026 LIVE: स्टीवन स्पीलबर्ग ने जीता EGOT

म्यूजिक फिल्म का अवॉर्ड "म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स" को मिला है, जिसका मतलब है कि डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने ऑफिशियली अपना पहला ग्रैमी जीत लिया है. इसके बाद वह EGOT विनर बन गए हैं, जिसका मतलब यह है कि वह एक ऐसे आर्टिस्ट हैं, जिनके पास एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर हैं.

Grammys 2026 Live Updates: के-पॉप ने पहला ग्रैमी जीता

"के-पॉप डेमन हंटर्स" के "गोल्डन" गाने ने प्रीमियर सेरेमनी में विज़ुअल मीडिया के लिए लिखे गए गाने का अवॉर्ड जीत लिया है. यह पहली बार है जब किसी के-पॉप एक्ट ने ग्रैमी अपने नाम किया है.

Grammys Awards 2026 Live Updates: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड

दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन, ग्रैमीज के होस्ट ट्रेवर नूह को हराकर जीता है.  

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com