- फरवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बारिश आएगी
- हिमालयी क्षेत्र में दो बड़े पश्चिमी विक्षोभ बनने से पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश होगी
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में सुबह और शाम को कोहरे के बने रहने के आसार हैं
Delhi Weather News: अगर आप सोच रहे हैं कि जनवरी में दो-तीन बारिश के बाद फरवरी में मौसम खुलने वाला है तो पहले हफ्ते में ही आपकी ये गलतफहमी भी दूर हो गई होगी. फरवरी के पहले ही दिन मौसम अंगड़ाई ले चुका है. आज दिल्ली और उससे सटे नोएडा गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी को घने कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया. कोहरा इतना घना है कि कुछ मीटर देखना भी संभव नहीं रहा. दिल्ली में अभी तीन दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी है, यानी 5 फरवरी तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी घना कोहरा छाया रहेगा. यूपी में 5 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का प्रकोप रहेगा. जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी लगातार घना कोहरा दिल्ली में देखने को मिलेगा. नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में भी यही हालात रहेंगे.टेंशन की बात है कि इस हफ्ते तीन दिन मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बारिश होने की भी चेतावनी है. मौसम विभाग ने 6-7 फरवरी के पहले हफ्ते ही हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की शक्ल में दो बड़े बवंडर उठने की संभावना जताई है.
दिल्ली, वेस्ट यूपी में घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने से अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और कई इलाकों में तो रेड अलर्ट जारी किया गया था. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में घना कोहरा देखा गया. आगरा, बरेली, बठिंडा में तो आज कई जगहों पर घने कोहरे से कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था, यानी जीरो विजिबिलटी थी. गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट पर भी यही हाल रहा. आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 150 मीटर रही. दिल्ली में आईटीओ, अक्षरधाम से लेकर राजीव चौक तक सुबह कोहरे से ट्रैफिक पर असर रहा.
पंजाब, हरियाणा से यूपी तक 3 फरवरी को घना कोहरा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 फरवरी को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हलचल से बारिश और बर्फबारी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में देखने को मिलेगी. यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होगी. जबकि मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) के आसपास के मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है. 3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा. उत्तर प्रदेश में भी सुबह और रात के समय घने से घना कोहरा छाएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी है.

fog alert
घने कोहरे से 84 ट्रेनें लेट
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम बदलने का असर रेल यातायात पर दिखाई दिया. घने कोहरे की वजहें से विजिबिलिटी में कमी आई तो ट्रेनें रेंगती नजर आईं. भारतीय रेलवे के मुताबिक, 87 के करीब ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं. घना कोहरा और खराब मौसम इसकी वजह बना है. कई ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा है. प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस, दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं. यात्री रेल यात्रा शुरू करने के पहले टाइम जरूर चक कर लें.
पालम से लेकर सफदरजंग तक लो विजिबिलिटी
मौसम विभाग के मुताबिक, पालम और सफदरजंग में विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही. एयर क्वालिटी भी सुधरी और 21 स्टेशनों पर मध्यम रही. तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि लोधी रोड, रिज में तामपान 11 और 11.4 डिग्री रहा. हरियाणा की बात करें सिरसा में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री रही. पंजाब की बात करें तो बठिंडा जिले में मिनिमम टेंपरेचर 6.2 डिग्री रहा.
IGI एयरपोर्ट पर एडवाइजरी
दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोहरे को लेकर एडवाइजरी जारी की है. साथ ही हेल्पलाइन भी जारी की है. एयरलाइंस ने कोहरे के कारण विमानों की उड़ान में देरी के आसार जताए हैं. आईजीआई एयरपोर्ट ने कहा है कि घने कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन CAT-III प्रणाली के तहत किया जा रहा है. इसकी वजह से कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है. एयरपोर्ट पर तैनात टीमें हवाई यात्रियों की मदद के लिए तैयार हैं. फ्लाइट का लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए एयरलाइन से संपर्क या उसकी वेबसाइट देखें.
AAI ने कहा कि लो विजिबिलिटी से उड़ानों में देरी हो सकती है.
कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर
एयर इंडिया : 011 6932 9333
एयर इंडिया एक्सप्रेस : 0124 443 5600 और 0124 693 5600
इंडिगो : 0124 497 3838
स्पाइसजेट : 0124 498 3410 और 0124 710 1600
अकासा एयर : 9606112131
इंडिया वन एयर: 6358881040
अलायंस एयर : 044 3511 3511
स्टार एयर : 022 5079 9555 या 9970555111
फरवरी के पहले हफ्ते में दो बार बारिश (Rain Alert)
फरवरी महीने में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 से 3 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक होने की संभावना है. फिर 5 से 7 फरवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हिमालयी क्षेत्र में उठने से भारत में असर दिखेगा. इससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हिमपात और यूपी, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फिर से झमाझम बरसात आने वाली है.

Delhi Fog Alert
पंजाब-हरियाणा में कोहरा (Fog Alert)
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा सुबह और शाम छाए रहने की संभावना भी अभी रहेगी. वेस्ट यूपी में भी 5 फरवरी तक, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में भी 2 फरवरी को, राजस्थान में 3 से 5 फरवरी तक कोहरा पड़ेगा. मध्य भारत के कुछ हिस्सों में कोहरा सताएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी नोए़डा, गाजियाबाद से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर तक फॉग अलर्ट है.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में 2 फरवरी को बादल छाये रहने के साथ सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा. तेज हवाएं भी शीत लहर का अहसास होगा. 3 से 7 फरवरी तक ऐसे ही लगातार बादल छाये रहेंगे और कोहरे का असर दिखेगा. लेकिन बारिश होने की संभावना दिल्ली में नहीं है. हालांकि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब-हरियाणा और अन्य उत्तर भारतीय इलाकों में 2 और 3 फरवरी को बारिश होगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की भी संभावना है. जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 3 फरवरी को बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (01.02.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 1, 2026
एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 01-03 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा/बर्फबारी तथा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/dCg04Oujf3
Facebook :… pic.twitter.com/cmrackG6rk
- 2 फरवरी को दिल्ली, 2-3 को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश के आसार
- 1 से 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी
- 1-2 फरवरी को पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली चमकने और बारिश
- 1-2 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ बारिश
- 5 से 7 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में बारिश होगी
फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ेगी बारिश या खिलेगी धूप
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में फरवरी माह में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है. फरवरी 2026 के दौरान तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.

snowfall alert
फरवरी में गर्मी कब पड़ेगी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश के बाद तापमान बढ़ सकता है.फरवरी 2026 में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है. बारिश के बावजूद उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. फरवरी में 6-7 तारीख तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 से 13 डिग्री तक रहने के आसार हैं. हालांकि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीत लहर वाले दिन बने रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं