विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की PM मोदी से बातचीत, सर्जियो गोर ने लिखा- 'Stay Tuned'

ट्रंप की तरफ से भारतीय एक्सपोर्ट पर लगाए गए भारी टैरिफ ने दोनों देशों के संबंधों में अनिश्चितता पैदा कर दी है. मगर सर्जियो गोर की बातों से लग रहा कि वो जल्द ही कुछ बड़ी जानकारी देने वाले हैं.  

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की PM मोदी से बातचीत, सर्जियो गोर ने लिखा- 'Stay Tuned'
  • अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर बताया कि डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में बातचीत हुई है
  • ट्रंप द्वारा भारत के निर्यात पर लगाए गए टैरिफ के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है
  • एडिसन के मेयर सैम जोशी ने अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों की आवश्यकता पर खुले तौर पर अपनी राय व्यक्त की

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने X पर एक पोस्ट में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बातचीत की है. गोर ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का विवरण नहीं दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा, "आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें..."

अमेरिकी राजदूत का यह पोस्ट भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की घोषणा की अटकलों के बीच आया है, हालांकि, ट्रंप की तरफ से भारतीय एक्सपोर्ट पर लगाए गए भारी टैरिफ ने दोनों देशों के संबंधों में अनिश्चितता पैदा कर दी है. मगर सर्जियो गोर की बातों से लग रहा कि वो जल्द ही कुछ बड़ी जानकारी देने वाले हैं.  

भारत अमेरिका ट्रेड डील हो गई, ट्रंप ने किया कंफर्म, इंडिया पर लगा टैरिफ भी घटा

ट्रंप ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर की

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रूथ सोशल पर नई दिल्ली के इंडिया गेट की एक तस्वीर साझा करते हुए इस ऐतिहासिक संरचना को "खूबसूरत विजय मेहराब" बताया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने 1921 के युद्ध स्मारक की तस्वीर के साथ लिखा, "भारत का खूबसूरत विजय मेहराब, हमारा देश सर्वोपरि होगा."

जयशंकर कल पहुंचेंगे अमेरिका

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर आज से अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर है. वे अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा बुलाई गई क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में हिस्सा लेंगे. एमईए ने कहा, "विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. वे अमेरिका में आयोजित हो रही क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में हिस्सा लेंगे. यह मीटिंग अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा बुलाई गई है. यह मीटिंग सप्लाई चेन रेजिलिएंस, क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और क्रिटिकल मिनरल्स में स्ट्रेटेजिक कोऑपरेशन पर फोकस करेगी. इस दौरे में एस जयशंकर अमेरिकी सरकार के सीनियर सदस्यों के साथ भी मीटिंग करेंगे."

अमेरिकी नेताओं का भी दवाब

अमेरिका के सांसद भी ट्रंप पर भारत से अच्छे संबंधों को दबाव बढ़ा रहे हैं. उदाहरण के रूप में न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत बिनय श्रीकांत प्रधान और उप महावाणिज्यदूत विशाल हर्ष ने समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया.

नॉर्वे की राजुकमारी के बेटे पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार लेकिन...जानिए राजपरिवार की 'स्कैंडल कहानी'

सभा को संबोधित करते हुए डेलवेयर के गवर्नर मैट मेयेर ने इस बात पर जोर दिया कि उनके राज्य में भारतीय समुदाय सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रवासी समुदाय है. उन्होंने डेलवेयर की विदेश सचिव चारुनी पतिबांडा-सांचेज के माता-पिता की प्रवासी यात्रा को याद किया, जो अमेरिका में इस पद को संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी थीं.

सिंधु जल संधि पर कोर्ट-कोर्ट खेल रहा पाकिस्तान, जानिए भारत कैसे दे रहा जवाब

नवंबर 2025 के चुनावों में फिर से चुने गए एडिसन के मेयर सैम जोशी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘मैं खुले तौर पर, बिना किसी हिचकिचाहट के भारतीय हूं...हालांकि मैं कभी भी राष्ट्रीय या संघीय मुद्दों पर बात नहीं करता, लेकिन मैं इस तथ्य से पीछे नहीं हटूंगा कि अमेरिका को भारत के साथ बेहतर संबंध रखने की जरूरत है.''

पीयूष गोयल ने भी जताई थी उम्मीद

इसी तरह शनिवार को ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि अमेरिका के साथ एक मजबूत व्यापार समझौता 'बहुत जल्द' पूरा हो सकता है. एनडीटीवी प्रॉफिट को दिए एक इंटरव्यू में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अमेरिकी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और उसे भरोसा है कि दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा. पीयूष गोयल ने कहा, "हम अमेरिका के साथ बहुत अच्छी बातचीत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ भी उतना ही मजबूत और उतना ही अच्छा समझौता हम जल्द कर लेंगे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump Modi Talks, Trump Modi Phone Call Details, Trump Modi News, India America News, India Us Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com