Gold-Silver Price Today Live Updates: बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई सीधी बड़ी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बजट के बाद कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट आई है. MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.54 लाख तक टूट चुकी है, तो सोना भी गिरकर ₹1.43 लाख के भाव पर आ गया है. हालांकि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price Crash) बीते 3 दिनों से जारी है. वहीं आज, 2 फरवरी को लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है या कीमतें अभी और नीचे जाएंगी.
यहां हम आपको बताएंगे कि आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्या है और बजट के बाद बने नए माहौल में एक्सपर्ट्स की क्या राय है. अगर आज सोने-चांदी की खरीद करने जा रहे हैं या निवेश की सोच रहे हैं तो यहां आपको मिलेगा सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट...
Gold, Silver Rate Today, 2 February 2026 UPDATES:
Gold-Silver Price Live: स्पॉट गोल्ड में 1% और चांदी में 8% से ज्यादा की रिकवरी
सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को एक जबरदस्त यू-टर्न (Gold Silver Price Rebound) देखने को मिला है. पिछले एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट झेलने के बाद, आज बाजार में कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.सोमवार सुबह के कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) में पहले तो 4% की भारी गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद इसमें शानदार सुधार देखा गया और यह 1% तक रिकवर हो गया.वहीं, चांदी की बात करें तो इसमें और भी बड़ी तेजी आई है. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) के दाम, जो सुबह करीब 12% तक गिर गए थे, अब 8% से ज्यादा की उछाल के साथ $84.140 के स्तर पर पहुंच गए हैं.
Gold Silver Rate Today Live: बजट पर सोना-चांदी व्यापारियों और ज्वेलर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
Gold, Silver Today Rate, 1 February 2026 Live Updates: 1 फरवरी,रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया, जिस पर व्यापारियों और ज्वेलर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. किसी ने इसे संतोषजनक बताया तो किसी ने कहा कि अभी पूरा बजट समझने के बाद ही साफ राय दी जा सकती है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बजट बुरा नहीं है, लेकिन व्यापारियों के लिए इसमें खास राहत की कमी जरूर महसूस की गई है.
Gold Price Today Live: बजट के बाद सोना अपने हाई लेवल पर से काफी सस्ता
बीते दिन एमसीएक्स पर अप्रैल डिलिवरी वालेसोने के दाम में 19.49% की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत ₹35,858 टूटकर ₹1,48,104 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. कल सोना ₹1,51,610 पर खुला था, जो कि पिछले बंद भाव ₹1,83,962 के मुकाबले काफी था. बजट के बाद आई इस भारी बिकवाली ने बाजार में खलबली मचा दी है, जिससे सोना अपने हाई लेवल पर से काफी सस्ता हो गया है.
Gold-Silver Live Updates: MCX पर क्या है सोने-चांदी का भाव
Gold Silver Prices Today Live Updates: MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड की कीमत 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.कल सोने में 26,403 रुपये या 15.59% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बीते दिन कारोबार की शुरुआत में सोना 1,45,164 रुपये पर खुला था, जबकि पिछला बंद भाव 1,69,403 रुपये रहा था.
वहीं MCX 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाले सिल्वर में भी गिरावट रही. चांदी की कीमत कल गिरकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी का ओपनिंग भाव 2,84,826 रुपये रहा, जबकि पिछला बंद भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो था.इस तरह एक ही दिन में चांदी में 1,34,241 रुपये या 33.57% की भारी गिरावट दर्ज की गई है.