विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 11: कबीर सिंह और टाइगर 3 से आगे निकली सनी देओल की बॉर्डर 2, 11वें दिन भी बम्पर कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 11: बॉर्डर 2 पिछले 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब 11वें दिन सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ने शाहिद कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

Border 2 Box Office Collection Day 11: कबीर सिंह और टाइगर 3 से आगे निकली सनी देओल की बॉर्डर 2, 11वें दिन भी बम्पर कलेक्शन
Border 2 Box Office Collection Day 11: कबीर सिंह और टाइगर 3 से आगे निकली सनी देओल की बॉर्डर 2

Border 2 Day 11 Box Office Collection : सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल के रूप में आई यह वॉर ड्रामा दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और अब अपने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बॉर्डर 2 पिछले 10 दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब 11वें दिन सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ने शाहिद कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. आइए जानते हैं बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट अपडेट्स. 

ये भी पढ़ें: Entertainment Top 5: पाकिस्तान में धुरंधर, 300 पार बॉर्डर 2, अरिजीत सिंह से मिले आमिर- बॉलीवुड की टॉप 5 खबरें

11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने पहले 10 दिनों में भारत में करीब 301.89 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. दूसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई हुई, जहां शनिवार को 17-18 करोड़ और रविवार को 22-23 करोड़ के आसपास रही. अब 11वें जो वर्किंग डे है, कलेक्शन में गिरावट आई है. अनुमान है कि आज फिल्म 7 से 9 करोड़ रुपये के बीच कमाएगी. कुछ रिपोर्ट्स में सुबह के शो में कम ऑक्यूपेंसी दिखी. अब फिल्म के मेकर्स टीसीरीज ने फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी कर दिए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह का नेट कलेक्शन भारत में 308.41 करोड़ रुपये हो गया है.

इन फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन 'बॉर्डर 2' शाहिद कपूर की आइकॉनिक फिल्म 'कबीर सिंह' (278.8 करोड़), 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (277.75 करोड़) और सलमान खान की 'टाइगर 3' (276.62 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बजवा, मोना सिंह जैसे कलाकार हैं. निर्देशक अनुराग सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस कहानी को भव्य तरीके से पेश किया है. नॉस्टैल्जिया, सैनिकों की बहादुरी और भावुकता ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 370-400 करोड़ के आसपास का आंकड़ा छू लिया है. 

ये भी पढ़ें: Box Office Report: धुरंधर की सुनामी के बीच सनी देओल की बॉर्डर 2 ने मारी दहाड़, चार दिन में फीकी पड़ी मर्दानी 3

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com