गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्ते में जलन और असुरक्षा की भावना होना आम बात है, लेकिन कई बार ये जलन इतनी बढ़ जाती है कि किसी का घर तक जला देती है. अमेरिका में ऐसी ही एक घटना हुई है. टेक्सास के बेक्सर काउंटी शेरिफ की पुलिस ने एक महिला को उसके प्रेमी के घर में आग लगाने के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि 23 साल की सीनैडा मैरी सोटो रात के 2 बजे से कुछ देर पहले अपने बॉयफ्रेंड के घर में घुस गई और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. आग लगाने से पहले उसे अपने प्रेमी के घर से कई कीमती सामान भी चुरा लिए थे.
पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट की गई एक प्रेस रिलीज में कहा, 'सोटो को चोरी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार किया गया.' पुलिस ने कहा, "सोटो ने अपने बॉयफ्रेंड को फेसटाइम किया था. उस वक्त एक दूसरी महिला ने कॉल उठाया था. सोटो को ये बात अच्छी नहीं लगी, उसे गुस्सा आ गया था. हालांकि, वो महिला बॉयफ्रेंड की रिश्तेदार निकली."
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
पुलिस ने बताया, 'बॉयफ्रेंड के फोन पर दूसरी औरत की आवाज सुनते ही सोटो गुस्से में आ गई. उसने बॉयफ्रेंड के लिविंग रूम में एक सोफे में आग लगा दी और देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई. जब घर में आग लगी थी, वीडियो रिकॉर्ड किया गया था और यह दिखाया गया था कि उसने सोफे पर आग लगाई थी जो फैल गई. आग से घर में 50,000 अमेरिकी डॉलर का सामान जलकर राख हो चुका है.'
KSAT.com के अनुसार, सोटो ने फेसटाइम से अपने बॉयफ्रेंड को सोफे पर लगी आग भी दिखाई और कुछ सेकेंड्स में कॉल काट दी. फायर मार्शल के कार्यालय ने बीसीएसओ को आगजनी की जांच में मदद की और बीसीएसओ ने सेनाडा सोटो की गिरफ्तारी के लिए दो वारंट जारी किए.
सोटो को सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बर्गलरी हैबिटेशन-फोर्स, सेकेंड-डिग्री गुंडागर्दी और आगजनी, फर्स्ट-डिग्री गुंडागर्दी के लिए गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें:-
OMG: यूपी में एक शख्स के पेट से निकले स्टील के 63 चम्मच, अभी भी ये मामला रहस्य बना हुआ है
पति की हत्या के बाद महिला ने डांस करते हुए बनाया वीडियो, लोगों ने कहा- वो पति था तुम्हारा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं