लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत के मामले में अब कई राज खुलने लगे हैं. इस मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया गया था. अब इस मामले में उत्तर प्रदेश के एक विधायक का शक जताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ के दौरान श्रद्धा दुबे को अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता थी.
बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों से गुरुवार को पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान कई बातें सामने निकलकर आईं. पूछताछ के बाद अब तीनों का मेडिकल होगा और फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
श्रद्धा, रश्मि और दानिश को आज सुबह ही यूपी पुलिस की टीम हजरतगंज थाने लेकर पहुंची थी. इसके बाद यहां उनसे पूछताछ हुई. अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
श्रद्धा के पास से 4 फोन बरामद
गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा दुबे के पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही उसका एक बैंक अकाउंट भी फ्रीज किया गया है. इस अकाउंट में 6 लाख रुपये थे.
यह भी पढ़ें | शिवा शर्मा हत्याकांड: 11 दिन, नेपाल से नागपुर बदले कई शहर; 200 CCTV कैमरे खंगाल श्रद्धा तक ऐसे पहुंची पुलिस
सामने आया नागपुर कनेक्शन
शिवा शर्मा की मौत के बाद 11 दिनों तक श्रद्धा दुबे पुलिस को चकमा देती रही. कभी रायबरेली, कभी नेपाल तो कभी आगरा में उसकी लोकेशन मिली. आखिरकार 20 अक्टूबर को श्रद्धा, रश्मि और दानिश को नागपुर के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि नागपुर की Z गैंग ने उसे संरक्षण देने का वादा किया था. Z गैंग ने नागपुर के पास एक फार्म हाउस में ठहरने को कहा था. हालांकि, फार्म हाउस में शिफ्ट होने से पहले ही उसकी लोकेशन ट्रैक कर ली गई थी.
सूत्रों ने यह भी बताया कि Z गैंग के सरगना जुल्फिकार से श्रद्धा का अफेयर था. दोनों का अफेयर 2024 तक चला था.
क्या है Z गैंग?
इस गैंग पर मुंबई में रंगदारी, कारोबारियों को धमकाने और हिंसा जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप है.
जुलाई में एक बिल्डर से 25 लाख रुपए की रंगदारी के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. अगस्त में इस मामले में मकोका लगाया गया.
सूत्रों का दावा है कि Z गैंग के तार ड्रग्स और स्मगलिंग से भी जुड़े हैं. रेव और पेज-3 पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई के आरोप इस गैंग पर हैं.
सूत्रों ने यह भी बताया कि श्रद्धा और Z गैंग के सदस्य कथित तौर पर फेस टाइम के जरिए संपर्क में रहते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं