विज्ञापन

नंबर 1 अभिषेक शर्मा, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Abhishek Sharma Create A New Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को 226 रनों का टारगेट मिला है. अभिषेक मैच में 12 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए, अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

नंबर 1 अभिषेक शर्मा, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास (Photo-X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए, अभिषेक ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. अभिषेक ने 241 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने में सफल रहे. अपनी 29 रन की पारी में अभिषेक ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर अभिषेक ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में पॉवरप्ले के दौरान कुल 98 छक्के लगाए थे. वहीं, अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल पॉवर प्ले में कुल 99 छक्के लगा चुके हैं. 

T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  • 99* - अभिषेक शर्मा (770 गेंदें)
  • 98 - रोहित शर्मा (1672 गेंदें)
  • 97 - मार्टिन गप्टिल (1609 गेंदें)
  • 95 - मुहम्मद वसीम (1201 गेंदें)
  • 94 - पॉल स्टर्लिंग (1921 गेंदें)

इसके साथ-साथ पहले मैच में अभिषेक ने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था. ऐसा कर अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में 7 बार यह कारनामा किया है. इस मामले में नंबर 2 पर अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी हैं. उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 6 बार यह कारनामा करने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

T20I में सबसे ज़्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले  बल्लेबाज

  • 7 - अभिषेक शर्मा (IND)
  • 6 - शफीकुल्लाह शिनवारी (AFG)
  • 5 - सूर्यकुमार यादव (IND)

 बता दें कि पहले मैच में अभिषेक और संजू ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 33 गेंद पर 67 रन की पारी खेली, संजू ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाने में सफल रहे. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए, कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 82 रन की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

यह भी पढ़ें | नंबर 1 मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा की टॉप 5 में एंट्री, टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे तेज गेंदें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com