सोशल मीडिया के जमाने में कई बार लोग लोकप्रियता के लिए हद पार कर देते हैं. उन्हें पता ही नहीं होता है कि कब क्या करना चाहिए. टिक-टॉक, रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स ने तो लोगों को और भी परेशान कर रखा है. इन वीडियोज़ को बनान के कारण लोग मानवता को भूल चुके हैं. 30 सेकंड्स के वीडियो के लिए लोग कई बार अपनी जान भी गंवा देते हैं. एंटरनमेंट प्लेटफॉर्म को लोगों ने काफी सीरियस प्लेटफॉर्म बना दिया है.
अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बचकाना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला डांस कर रही है. वो डांस करते हुए लोगों को मैसेज भी दे रही है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
दरअसल, 2014 में जेसिका अयर्स के पति की हत्या हो गई थी. हत्या से तीन दिन पहले जेसिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. जेसिका टिक टॉक पर द सिंगिंग विडो के नाम से वीडियो पोस्ट करती है.
वीडियो देखें
my💃🏼husband💃🏼was💃🏼brutally💃🏼murdered💃🏼 pic.twitter.com/Gj6tbEui2d
— yasmin (@ycsm1n) November 22, 2022
अभी हाल ही में जेसिका ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि जेसिका अपने पति की मौत की कहानी को डांस करते हुए बयां कर रही है. सोशल मीडिया पर लोगों को ये तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर लोग जेसिका को लताड़ रहे हैं और कह रहे हैं- कम से कम मौत का सम्मान तो करती. वहीं एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- पति की इज्जत करो, तमाशा नहीं बनाओ.
ट्विटर पर इस वीडियो 52 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करके कहा- मुझे नहीं पता कि लोग क्यों ऐसा करते हैं. मौत पर भी लोग नाचते हैं.
महबूब स्टूडियो में स्पॉट हुए सैफ अली खान, कैमरे पर दिए पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं