यूं तो इस दुनिया में कई ऐसे मामले हैं, जिन्हें जानने के बाद हम हैरान हो जाते हैं. मगर आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप पूरी तरह से सन्न हो जाएंगे. ये मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद का है, यहां एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट से एक नहीं बल्कि एक के बाद एक 63 स्टील की चम्मच निकाली है. यह मामला 1 महीने पहले का है. जानकारी के मुताबिक, थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी विजय नशे का आदी है. जिसके चलते विजय के परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था. वहीं उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे उसके परिजनों द्वारा मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलने पर मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए क्योंकि ऐसा उन्होंने भी पहली बार ही देखा था.
वीडियो देखें
#UttarPradesh : मुजफ्फरनगर में एक शख्स के पेट से डॉक्टरों ने निकाले स्टील के 63 चम्मच pic.twitter.com/6ORF0PoHdQ
— NDTV India (@ndtvindia) September 28, 2022
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक इंसान के पेट में 63 चम्मच गए तो कैसे गए. इस मामले को लेकर लोग हैरान हैं. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, लोगों ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में मरीज को जबरन चम्मच खिलाई जाती थी.
इस बारे में जानकारी देते हुए विजय के भांजे अखिल चौधरी ने बताया की हमारे मामा जी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया गया था. उन्होंने वहाँ उन्हें चम्मच खिलाई वो चम्मच खाने के बाद उन्हें दिक्कत हुई उनके बाद हमने उनका यहाँ ऑपरेशन कराया ह. 63 चम्मच थी पेट में ये रही अभी इनकी हालत सीरियस है 5 महीने पहले भर्ती हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं